1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. उचित मूल्य दुकानदारों को गेहूं वितरण के लिए मिलेगा बढ़ा हुआ कमीशन, राजस्‍थान में 30 जून तक खरीदा जाएगा समर्थन मूल्‍य पर गेहूं

उचित मूल्य दुकानदारों को गेहूं वितरण के लिए मिलेगा बढ़ा हुआ कमीशन, राजस्‍थान में 30 जून तक खरीदा जाएगा समर्थन मूल्‍य पर गेहूं

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 02:45 pm IST

राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की अवधि को बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया गया है।

wheat procurement on support price till June 30 - India TV Hindi
wheat procurement on support price till June 30 Image Source : WHEAT PROCUREMENT ON SUPP

जयपुर। राजस्‍थान सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं के वितरण के लिए उचित मूल्य दुकानदारों को बढ़ा हुआ कमीशन जारी रखने का निर्णय किया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा में इन दुकानदारों को पीओएस मशीन सहित गेहूं के वितरण पर देय कमीशन एक वर्ष के लिए 87 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था। अब इस बढ़ी हुई दर को वित्त वर्ष 2019-20 में भी यथावत रखा जाएगा। 

खाद्य विभाग के अनुसार नए वित्त वर्ष में बढ़ी हुई दर से कमीशन का भुगतान करने से राज्य सरकार पर कुल 87.92 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद अब 30 जून तक 

राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की अवधि को बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया गया है। खाद्य सचिव मुग्धा सिन्हा ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं की खरीद अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह खरीद 16 जून तक की जानी थी। 

सिन्हा ने बताया की प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद में व्यवधान उत्पन्न हो गया था तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप किसानों से गेहूं की खरीद नहीं हो पाने के कारण केंद्र सरकार को खरीद अवधि को बढ़ाने के लिए आग्रह किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा