1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IT कंपनियों के कर्मचारी 31 जुलाई तक कर सकेंगे घर से काम, सरकार ने बढ़ाई छूट की सीमा

IT कंपनियों के कर्मचारी 31 जुलाई तक कर सकेंगे घर से काम, सरकार ने बढ़ाई छूट की सीमा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 28, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 08:35 pm IST

वर्क फ्रॉम होम की मौजूदा समयसीमा 30 अप्रैल को खत्म हो रही थी

Work from Home relaxation Extended- India TV Hindi
Work from Home relaxation Extended Image Source :

नई दिल्ली। कोरोना से संक्रमित मामलों में बढ़त को देखते हुए सरकार ने आईटी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की छूट को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आज केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई प्रदेश सरकारों के मंत्रियों के साथ बैठक में समयसीमा बढ़ाने को मंजूरी दी गई। इससे पहले ये समय सीमा 30 अप्रैल को खत्म हो रही थी।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक फिलहाल आईटी सेक्टर के 85 फीसदी कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं और आने वाले समय में वर्क फ्रॉम होम सामान्य प्रक्रिया हो जाएगी। उनके मुताबिक घर से काम सही तरीके से हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा छूट कंपनियों को दी गई है। जिससे उनके काम काज में कोई असर न पड़े।

रविशंकर प्रसाद ने इसके साथ ही युवा कारोबारियों को नई तकनीक और खोज सामने रखने को कहा है जिससे कोरोना संकट से निपटने में मदद मिले। उनके मुताबिक सरकार कोरोना संकट को एक अवसर के रूप में भी देख रही है, जिससे आईटी सेक्टर में बड़े बदलाव लाए जा सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा