1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 20, 2017 08:57 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 08:57 am IST

विश्‍व बैंक के भारत प्रमुख जुनैद अहमद ने GST को संरचनात्मक बदलाव करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे 8 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ रेट की संभावना मजबूत हुई है।

विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान- India TV Hindi
विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

नई दिल्ली। विश्‍व बैंक के भारत प्रमुख जुनैद अहमद ने GST को देश की कराधान नीति में संरचनात्मक बदलाव करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे आठ प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ रेट की संभावना मजबूत हुई है। भारत की वृद्धि दर 2016-17 में 7.1 प्रतिशत तथा चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में 5.7 प्रतिशत थी। अहमद ने एक उद्योग के कार्यक्रम में कहा कि भारत आज संभवत: 8 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ रेट हासिल करने की कगार पर है, क्योंकि भारत ने देश को एक बाजार में बदलने का बहुत साहसिक कदम उठाया। इसलिए GST का लागू होना एक संरचनात्मक बदलाव है।

यह भी पढ़ें : जापान की वित्‍तीय सेवा प्रदाता कंपनी नोमूरा ने लगाया अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ रेट रह सकती है 7.1 फीसदी

जुनैद अहमद ने कहा कि अगर भारत के स्थानीय बाजारों का सही तरह से एकीकरण किया गया तो आने वाले 5-8 सालों में वैश्विक एकीकरण पर भारी पड़ेगा। अहमद ने कहा कि बंदरगाहों का एकीकरण वास्तव में भारत की ग्रोथ की प्रकृति को बदल सकता है।

यह भी पढ़ें : फायदे की खबर : 1 अक्‍टूबर से सस्‍ते हो जाएंगे फोन कॉल्‍स, TRAI ने की IUC शुल्‍क में कटौती

पीएचडी चैंबर्स आफ कॉमर्स के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) कुशल तरीके से क्रियान्वित होता है तो ग्रोथ रेट को काफी गति मिलेगी। जुनैद अहमद ने कहा कि भारत को एक नए यातायात व्यवस्था की जरूरत है जो जीएसटी के एक बाजार नीति के अनुरुप हो। उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी को प्रभावशाली तरीके से लागू किया गया तो वस्तुओं की आंतरिक आवाजाही भी बढ़ेंगी। इसलिए देखना होगा कि भारत लागिस्टिक और यातायात व्यवस्था पर कैसे निवेश करता है क्योंकि इस पर भी देश की वृद्धि दर निर्भर करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा