1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राकेश झुनझुनवाला ने 87 करोड़ रुपए में खरीदी येस बैंक में हिस्‍सेदारी, बैंक का शेयर 9% उछला

राकेश झुनझुनवाला ने 87 करोड़ रुपए में खरीदी येस बैंक में हिस्‍सेदारी, बैंक का शेयर 9% उछला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 05, 2019 11:57 am IST,  Updated : Nov 05, 2019 11:57 am IST

बीएसई पर उपलब्ध बल्क डील डाटा के मुताबिक झुनझुनवाला ने येस बैंक के 1,29,50,000 शेयर खरीदे हैं, जो बैंक में 0.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

Yes Bank shares zoom 9 pc after Rakesh Jhunjhunwala buys stake- India TV Hindi
Yes Bank shares zoom 9 pc after Rakesh Jhunjhunwala buys stake Image Source : YES BANK SHARES ZOOM 9 PC

नई दिल्‍ली। दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने येस बैंक के 1.3 करोड़ शेयरों को खुले बाजार से लगभग 87 करोड़ रुपए में खरीदा है। झुनझुनवाला के इस निवेश के बाद मंगलवार को येस बैंक का शेयर 9 प्रतिशत मजबूत हो गया।

बीएसई पर येस बैंक का शेयर मंगलवार को मजबूती के साथ खुला और यह 8.77 प्रतिशत उछलकर 71.90 रुपए पर कारोबार करते हुए देखा गया। एनएसई पर यह 8.84 प्रतिशत उछलकर 72 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों जगह यह टॉप गेनर रहा। बीएसई पर उपलब्‍ध बल्‍क डील डाटा के मुताबिक झुनझुनवाला ने येस बैंक के 1,29,50,000 शेयर खरीदे हैं, जो बैंक में 0.5 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के बराबर है। झुनझुनवाला ने इन शेयरों की खरीद 67.1 रुपए की औसत कीमत पर की है। इस पूरी खरीद पर झुनझुनवाला ने कुल 86.89 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

इससे पहले सोमवार को बैंक द्वारा सितंबर तिमाही में 629.1 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा होने की घोषणा के बाद बैंक का शेयर 15 प्रतिशत तक टूट गया लेकिन बाद में इसमें रिकवरी आई और यह 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा