1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1,00,000 सरकारी कर्मचारी आज देंगे इस्तीफा, अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा Mass Resignation

1,00,000 सरकारी कर्मचारी आज देंगे इस्तीफा, अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा Mass Resignation

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 30, 2025 10:33 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 10:45 pm IST

वाइट हाउस ने फेडरल एजेंसियों को आदेश दिया है कि अगर कोई समझौता नहीं होता है तो बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना तैयार करें।

us, us federal employees, federal employees resignation, us federal employees resignation, us federa- India TV Hindi
वाइट हाउस ने फेडरल एजेंसियों को दिए बड़े पैमाने पर छंटनी करने के आदेश Image Source : AP

मंगलवार को 1,00,000 से ज्यादा फेडरल कर्मचारी औपचारिक रूप से इस्तीफा देने जा रहे हैं, जो अमेरिकी इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा सामूहिक कार्यक्रम है। ये इस्तीफा डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के उस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे फेडरल कर्मचारियों की संख्या में व्यापक कटौती करने के लिए डिजाइन किया गया है। बताते चलें कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ट्रम्प फेडरल ब्यूरोक्रेसी को कम करने और सेवाओं को सुव्यवस्थित करने पर फोकस कर रहे हैं।

वाइट हाउस ने फेडरल एजेंसियों को दिए बड़े पैमाने पर छंटनी करने के आदेश

ये इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं जब कांग्रेस को अतिरिक्त धनराशि को मंजूरी दिए जाने या सरकारी कामकाज ठप करने के लिए मंगलवार की समय सीमा का सामना करना पड़ रहा है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वाइट हाउस ने फेडरल एजेंसियों को आदेश दिया है कि अगर कोई समझौता नहीं होता है तो बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना तैयार करें। सरकारी नौकरी छोड़ने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि कैसे महीनों के "डर और धमकी" ने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि उनके पास जॉब छोड़कर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

क्या है फेडरल कर्मचारियों का कहना

संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) के साथ लंबे समय से काम कर रहे एक कर्मचारी ने गार्जियन को बताया, "फेडरल कर्मचारी अपने मिशन के लिए बने रहते हैं। जब उनका वो मिशन छीन लिया जाता है, जब उन्हें बलि का बकरा बनाया जाता है, जब उनकी नौकरी की सुरक्षा अनिश्चित होती है और जब उनके काम-जीवन के बीच के छोटे से संतुलन को भी छीन लिया जाता है, तो वे चले जाते हैं। इसलिए मैंने सरकारी नौकरी छोड़ दी है।" 

अमेरिका में बाधित हो सकती हैं कई तरह की सेवाएं

न्यूजवीक के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में फेडरल कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़ने की वजह से अमेरिकी सरकार के अलग-अलग विभागों में परिचालन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और इससे सैन्य मामलों के विभाग और सामाजिक सुरक्षा प्रशासन सहित अन्य सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं। इसके अलावा, बेरोजगार युवाओं की बढ़ती संख्या भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगी, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने के लिए संघर्ष करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा