1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Festival Special Train: 23 अक्टूबर को दिल्ली से चलेंगी ये 17 स्पेशल ट्रेनें, अभी तक नहीं हुआ रिजर्वेशन तो फटाफट बुक कर लें टिकट

Festival Special Train: 23 अक्टूबर को दिल्ली से चलेंगी ये 17 स्पेशल ट्रेनें, अभी तक नहीं हुआ रिजर्वेशन तो फटाफट बुक कर लें टिकट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 22, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 05:41 pm IST

छठ के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे 23 अक्टूबर 2025 को कुल 17 त्यौहार विशेष ट्रेनें दिल्ली से विभिन्न राज्यों के लिए चलाएगा, ताकि यात्रियों को घर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन- India TV Hindi
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन Image Source : PTI

Festival special train: छठ की रौनक अब एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी दिखाई देने लगी है। देशभर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और टिकटों की भारी डिमांड को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। रेलवे ने बताया है कि 23 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से कुल 17 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के कई प्रमुख शहरों तक जाएंगी, जिससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान घर पहुंचने में आसानी होगी।

छठ में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों की शुरुआत नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से की है। रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए एक्स्ट्रा टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, सुरक्षा व्यवस्था और सफाई पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

किन शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये 17 स्पेशल ट्रेनें पटना, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, मानसी, धनबाद, भागलपुर, लखनऊ जैसे 14 बड़े शहरों तक चलेगी। इन ट्रेनों में सभी सीटें आरक्षित रहेंगी ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट पर डालें एक नजर

23 अक्टूबर को चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
Image Source : POSTED ON FACEBOOK BY NORTHERN RAILWAYS23 अक्टूबर को चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

टिकट और अन्य सुविधाएं

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के लिए IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर का ही इस्तेमाल करें। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 और www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर सभी रूट, ठहराव और समय-सारणी की जानकारी उपलब्ध कराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा