1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी के ये शख्स है क्रेडिट कार्ड का असली किंग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम दर्ज; मिलती हैं फ्री ट्रैवल और होटल स्टे जैसी कई बेहतरीन सुविधाएं

यूपी के ये शख्स है क्रेडिट कार्ड का असली किंग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम दर्ज; मिलती हैं फ्री ट्रैवल और होटल स्टे जैसी कई बेहतरीन सुविधाएं

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 16, 2025 08:06 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 08:06 pm IST

कानपुर के मनीष धमेजा ने क्रेडिट कार्ड्स के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने केवल खर्च करने के उपकरण के रूप में नहीं बल्कि कमाई का जरिया बनाने का तरीका खोज निकाला

Credit card, most credit card,- India TV Hindi
क्रेडिट कार्ड का असली किंग Image Source : GUINNESS WORLD RECORDS OFFICIAL WEBSITE

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले मनीष धमेजा ने अपनी अनोखी और स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके पास कुल 1638 क्रेडिट कार्ड हैं, जो सुनने में हैरान करने वाले लग सकते हैं, लेकिन मनीष इन कार्ड का इस्तेमाल केवल खर्च करने के लिए नहीं करते। वे इन्हें रिवार्ड पॉइंट्स, कैशबैक, फ्री ट्रैवल, होटल स्टे और कई अन्य सुविधाओं के लिए उपयोग करते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने कभी कोई लोन नहीं लिया और सभी कार्ड्स को बहुत ही जिम्मेदारी और प्लानिंग के साथ संभालते हैं। उनका मानना है कि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो खर्च के लिए बनाया गया उपकरण भी कमाई का स्मार्ट साधन बन सकता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रोफाइल में मनीष ने कहा कि मेरा जीवन क्रेडिट कार्ड्स के बिना अधूरा था। मुझे क्रेडिट कार्ड्स बहुत पसंद हैं। मैं इनके माध्यम से फ्री ट्रैवल, रेलवे और एयरपोर्ट लाउंज, होटल वाउचर, फ्री मूवी टिकट, गोल्फ सेशंस और ईंधन पर लाभ का आनंद उठाता हूं। मनीष ने बताया कि 2016 के नोटबंदी के समय उनके क्रेडिट कार्ड्स ने उनकी प्लानिंग की सटीकता साबित की। जब 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए गए और लोगों को कैश के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा, तब मनीष ने डिजिटल तरीके से आराम से खर्च करना जारी रखा।

मनीष का बैकग्राउंड

मनीष की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कानपुर की सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से BCA, लखनऊ की इंटिग्रल यूनिवर्सिटी से MCA और IGNOU से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री ली है। उनका एक्सपीरिएंस दिखाता है कि सही तकनीक और अच्छी प्लानिंह के साथ साधारण चीजें भी बड़े परिणाम दे सकती हैं। मनीष की कहानी इन्वेस्टर्स और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वह यह दिखाते हैं कि क्रेडिट कार्ड केवल खर्च करने का साधन नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से उपयोग करने पर जीवन में सुविधा और कमाई दोनों ला सकते हैं। आज उनके इस रिकॉर्ड और लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से लोग उन्हें क्रेडिट कार्ड किंग भी कहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा