1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एचडीएफसी कैपिटल की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी एडीआईए, शेयरों में गिरावट थमी

एचडीएफसी कैपिटल की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी एडीआईए, शेयरों में गिरावट थमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2022 12:27 pm IST,  Updated : Apr 20, 2022 12:27 pm IST

एचडीएफसी लिमिटेड अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) की सहायक कंपनी को एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा।

hdfc- India TV Hindi
hdfc Image Source : FILE

Highlights

  • HDFC बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में लगातार गिरावट बुधवार को थम गई
  • एडीआईए के साथ हिस्सेदारी बेचने का सौदा 184 करोड़ रुपये में हुआ है
  • एचडीएफसी कैपिटल द्वारा आवास परियोजनाओं को लोन दिया जाता है

नई दिल्ली। एचडीएफसी लिमिटेड अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) की सहायक कंपनी को एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। एचडीएफसी ने बुधवार को बताया कि यह सौदा 184 करोड़ रुपये में हुआ। एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स की स्थापना 2016 में हुई थी, और यह एचडीएफसी कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड 1, 2 और 3 की निवेश प्रबंधक है। एचडीएफसी कैपिटल द्वारा प्रबंधित फंड के जरिए किफायती और मध्यम आय वाली आवास परियोजनाओं को वित्त दिया जाता है।

ग्रुप के शेयरों में गिरावट थमी 

HDFC बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में लगातार गिरावट बुधवार को हिस्सेदारी बेचने की खबर आने से थम गई। एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 1,350.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एचडीएफसी लि. का शेयर 0.96 फीसदी चढ़कर 2160 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शेयरों में पिछले पांच दिनों से जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। महज नौ दिनों में ही निवेशकों को 2.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारों की मानें तो विलय से सुस्त ग्रोथ और और मार्जिन में कमी से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं होने की आशंकाओं के चलते लगातार शेयरों में गिरावट बनी हुई है। 

एफडी पर ज्यादा ब्याज देने का ऐलान 

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने फ‍िकस्‍ड ड‍िपॉज‍िट (FD Rates) की दर में बदलाव क‍िया है। नई दरें 20 अप्रैल से प्रभावी कर दी गई हैं। नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होंगी। बैंक की तरफ से सामान्‍य नागर‍िकों को 7 से 29 दिन के एफडी पर 2.50 प्रत‍िशत ब्‍याज द‍िया जा रहा है। इसके अलावा 30 दिन से 90 दिन वाली एफडी पर बैंक 3% ब्याज दे रहा है। नए बदलाव के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की तरफ से 91 दिन से 6 महीने के फिक्सड ड‍िपॉज‍िट पर 3.50 ब्याज द‍िया जा रहा है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार एक साल 1 द‍िन से दो साल में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर 5.10 फीसदी की दर से ब्‍याज द‍िया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा