1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिवाली-छठपूजा के लिए एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना आने-जाने वाली अतिरिक्त 166 फ्लाइट्स बढ़ाईं, इन शहरों से भर सकेंगे उड़ान

दिवाली-छठपूजा के लिए एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना आने-जाने वाली अतिरिक्त 166 फ्लाइट्स बढ़ाईं, इन शहरों से भर सकेंगे उड़ान

 Published : Oct 14, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 06:21 pm IST

एयरलाइंस ने त्योहारों को देखते हुए खास तैयारी की है। पटना और प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे, जिससे यात्रियों के लिए त्योहारों के दौरान घर लौटना और प्रियजनों से मिलना आसान हो जाएगा।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खास तैयारियां की हैं।- India TV Hindi
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खास तैयारियां की हैं। Image Source : आधिकारिक X हैंडल

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के मद्देनजर बढ़ती यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए पटना आने-जाने वाली 166 अतिरिक्त फ्लाइट्स की घोषणा की है। यह उड़ानें 15 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर 2025 तक संचालित की जाएंगी। एयरलाइन के मुताबिक, एयर इंडिया द्वारा दिल्ली-पटना के बीच 38 अतिरिक्त उड़ानें, मुंबई-पटना के बीच 38 अतिरिक्त उड़ानें, बेंगलुरू-पटना के बीच 38 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की गई हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली-पटना के बीच 26 अतिरिक्त उड़ानें (22 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक), बेंगलुरू-पटना के बीच 26 अतिरिक्त उड़ानें (22 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक) शुरू की गई हैं।

यात्रा के विकल्प और बढ़ जाएंगे

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के ये अतिरिक्त मार्ग, पटना और प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे, जिससे यात्रियों के लिए त्योहारों के दौरान घर लौटना और प्रियजनों से मिलना आसान हो जाएगा। वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए एयर इंडिया की 42 साप्ताहिक उड़ानें और बेंगलुरू से पटना के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं, और इन अतिरिक्त उड़ानों के साथ यात्रा के विकल्प और बढ़ जाएंगे। ये अतिरिक्त उड़ानें पटना से न केवल देश के अन्य हिस्सों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी, बल्कि यात्रियों को मध्यपूर्व और यूरोप के गंतव्यों से भी जोड़ेंगी।

यहां कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

इन अतिरिक्त उड़ानों के लिए बुकिंग अब एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। यात्री एयरलाइन्स के 24/7 संपर्क केंद्र, सिटी और एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, और दुनियाभर में ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से भी अपनी सीट बुक कर सकते हैं। इस पहल से त्योहारों के दौरान यात्रा में आसानी होगी और एयरलाइंस के यात्री अनुभव को और बेहतर बनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा