1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India Express का बड़ा ऐलान! गुवाहाटी से पहली बार दुबई और अबू धाबी के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें

Air India Express का बड़ा ऐलान! गुवाहाटी से पहली बार दुबई और अबू धाबी के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jun 25, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 05:37 pm IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो प्रमुख शहरों दुबई और अबू धाबी के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस पूर्वोत्तर भारत को सीधे पश्चिम एशिया से जोड़ने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।

Air India Express गुवाहाटी से...- India TV Hindi
Air India Express गुवाहाटी से दुबई और अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगा Image Source : ANI

एयर इंडिया एक्सप्रेस पूर्वोत्तर भारत के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अब दुबई और अबू धाबी जाने के लिए गुवाहाटी के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य शहर में फ्लाइट बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो प्रमुख शहरों दुबई और अबू धाबी के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस पूर्वोत्तर भारत को सीधे पश्चिम एशिया से जोड़ने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।

पीटीआई इनपुट्स के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस गुवाहाटी से दुबई के लिए सीधी उड़ान 4 अगस्त से शुरू होगी। वहीं गुवाहाटी-अबू धाबी रूट पर फ्लाइट सेवा 7 अगस्त से शुरू की जाएगी। गुवाहाटी-दुबई फ्लाइट हर मंगलवार संचालित होगी, जबकि गुवाहाटी-अबू धाबी उड़ान प्रत्येक शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत को मिलेगा बड़ा फायदा

गुवाहाटी को पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है। यह शहर व्यापार, पर्यटन और शिक्षा के लिहाज से क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने से असम समेत पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और विदेश जाने वाले लोगों को ज्यादा सुविधाजनक ऑप्शन मिलेगा।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि इन नई उड़ानों से सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। दुबई और अबू धाबी यूएई के प्रमुख आर्थिक और कारोबारी केंद्र हैं। ऐसे में पूर्वोत्तर भारत के कारोबारियों और उद्यमियों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।

गुवाहाटी एयर इंडिया एक्सप्रेस का अहम केंद्र

एयर इंडिया एक्सप्रेस के नेटवर्क में गुवाहाटी एक प्रमुख स्टेशन है। यहां से एयरलाइन पहले ही करीब 120 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन कर रही है। अब पहली बार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू होने से गुवाहाटी की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। एयरलाइंस का अब अगला कदम पूर्वोत्तर भारत को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, खाड़ी देशों में काम करने वाले हजारों भारतीयों और उनके परिवारों के लिए यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- क्या सस्ते होंगे फ्लाइट टिकट? क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी के बाद सरकार का बड़ा इशारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा