1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. AIR INDIA ने चेक-इन बैग से जुड़ी ये खास सुविधा शुरू की, पैसेंजर्स के लिए बहुत आसान होगा ये जानना

AIR INDIA ने चेक-इन बैग से जुड़ी ये खास सुविधा शुरू की, पैसेंजर्स के लिए बहुत आसान होगा ये जानना

 Published : Sep 04, 2024 06:41 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 06:55 am IST

यह नई सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित कंप्यूटर विज़न तकनीक से संचालित है। यह यात्रा से जुड़ी सूचना वास्तविक समय पर मुहैया कराता है। हाल के दिनों में यात्रियों के सामान से संबंधित शिकायतों का एयर इंडिया ने खूब सामना किया है।

एयर इंडिया ने अपने ऐप में एईवाईई विजन (AEYE Vision) फीचर पेश किया है।- India TV Hindi
एयर इंडिया ने अपने ऐप में एईवाईई विजन (AEYE Vision) फीचर पेश किया है। Image Source : AIR INDIA

टाटा समूह की ओनरशिप वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के पैसेंजर्स के लिए गुड न्यूज है। एयर इंडिया के पैसेंजर्स अब अपने सामान पर लगे टैग को स्कैन करके अपने चेक-इन बैग का पता लगा सकते हैं। एयरलाइन ने इसके लिए अपने मोबाइल ऐप में यह एआई-आधारित सुविधा पेश की है। भाषा की खबर के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपने ऐप में एईवाईई विजन (AEYE Vision) फीचर पेश किया है, जो यात्रा से जुड़ी सूचना वास्तविक समय पर मुहैया कराता है। हाल के दिनों में यात्रियों के सामान से संबंधित शिकायतों का एयर इंडिया ने खूब सामना किया है।

एआई विजन फीचर में क्या हैं सुविधाएं

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया ने कहा कि एईवाईई विजन पैसेंजर्स को अपने टिकट, बोर्डिंग पास या बैगेज टैग पर एक कोड स्कैन कर फ्लाइट डिटेल, बोर्डिंग पास, बैगेज की स्थिति और भोजन विकल्पों तक पहुंचने की परमिशन देता है। यह नई सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित कंप्यूटर विज़न तकनीक से संचालित है। इससे यात्रियों को पता चल सकता है कि उनका सामान कब लोड, अनलोड और बैगेज क्लेम पर पिक-अप के लिए तैयार है।

दिल्ली-विशाखापत्तनम फ्लाइट में बम की झूठी खबर

नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार देर रात बम होने की खबर मिली, लेकिन विशाखापत्तनम में उतरने के बाद गहन जांच की गई तो खबर झूठी साबित हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशाखापत्तनम एयरपोर्ट के निदेशक एस राजा रेड्डी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को फोन कर किसी ने विमान में बम होने की जानकारी दी। इसके मद्देनजर पुलिस ने विमानन कंपनी और विशाखापत्तनम हवाई अड्डे को सतर्क कर दिया। रेड्डी ने बताया कि विमान सुरक्षित उतरा और विमान की गहन जांच करने पर पता चला कि बम की खबर अफवाह थी। विशाखापत्तनम जाने वाले विमान में 107 यात्री सवार थे।

विस्तारा का एयर इंडिया में विलय

नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा के विमानों और चालक दल को एयर इंडिया में शामिल करने की तारीख 12 नवंबर तय की गई है। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हो रहा है। विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की इस एयरलाइन की टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा