1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी लेंगे भारतीय झींगे का स्वाद, अमेरिका के दौरे पर गए उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी यह अहम जानकारी

अमेरिकी लेंगे भारतीय झींगे का स्वाद, अमेरिका के दौरे पर गए उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी यह अहम जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 12, 2023 01:50 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 01:50 pm IST

दरसअल अमेरिका ने कछुओं को लेकर उपजी चिंताओं की वजह से इस निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी।

भारतीय झींगे- India TV Hindi
भारतीय झींगे Image Source : FILE

जल्द ही भारतीय झींगे का स्वाद अमेरिकी लोग ले पाएंगे। दरअसल, भारत से अमेरिका झींगा निर्यात करने को लेकर एक सहमति बन गई है। अमेरिका के दौरे पर गए उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी यह अहम जानकारी दी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की बैठक के समापन के अवसर पर कहा कि भारत और अमेरिका एक तंत्र विकसित कर रहे हैं जिसके जरिए भारतीय मछुआरे अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए झींगा निर्यात कर पाएं। गोयल ने बताया, झींगों के भारत से अमेरिका को निर्यात फिर से शुरू करने के बारे में हमने चर्चा की है।

निर्यात पर लगा दी गई थी पाबंदी 

दरसअल अमेरिका ने कछुओं को लेकर उपजी चिंताओं की वजह से इस निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। वाणिज्य मंत्री ने कहा, अमेरिकी संस्थान एनओएए (नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन) के तकनीकी समर्थन से एक ऐसा उपकरण विकसित किया गया है जिससे कछुआ जाल में फंसने के बाद बचकर निकल सकेगा। इसकी डिजाइन को भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच स्वीकार कर लिया गया है। गोयल ने बताया कि इस उपकरण का भारत में परीक्षण किया जाएगा जो आने वाले महीनों में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद झींगों का भारत से अमेरिका को निर्यात भी फिर से शुरू हो सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा