1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: एमएसएमई सेक्टर को बनाएंगे चैंपियन, बजट में वित्त मंत्री ने किया 10 हजार करोड़ रुपये का बड़ा ऐलान

Budget 2026: एमएसएमई सेक्टर को बनाएंगे चैंपियन, बजट में वित्त मंत्री ने किया 10 हजार करोड़ रुपये का बड़ा ऐलान

 Published : Feb 01, 2026 11:49 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 12:01 pm IST

बजट 2026-27 में वित्त मंंत्री ने देश के MSME सेक्टर में ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की राशि के आवंटन का ऐलान किया है।

FM Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : SANSAD TV

Budget 2026: देश का बजट पेश हो चुका है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां बजट पेश कर दिया है। देश के सभी सेक्टर्स को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें थीं और इसको लेकर आज ऐलान भी किए गए हैं। बजट में MSME सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं जिसके तहत छोटे व मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए एमएसएमई सेक्टर को देश का चैंपियन बनाने का संकल्प लिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भविष्य के चैंपियंस तैयार करने के लिए बजट में 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं। इसके जरिए हम एमएसएमई सेक्टर को देश का चैंपियन बनाएंगे। MSME को लिक्विडिटी सपोर्ट देने के लिए TReDS की व्यवस्था की जाएगी। वित्त मंत्री ने ये भी ऐलान किया कि सरकार छोटे कारोबारियों से सीधा सामान खरीदने के लिए व्यवस्था बना रही है। 

सरकार का लक्ष्य है कि छोटे, मध्यम उद्यमों को चैंपियन बनाना है और छोटे उद्यमों को सहायता प्रदान करना है। इसके लिए सरकार की योजना के तहत इक्विटी सहायता के तौर पर 10,000 करोड़ रुपये की डेडीकेटेड SME विकास निधि की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत कोष में अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये डाले जाएंगे।  लिक्विडिटी सपोर्ट के तौर पर ट्रेड्स (TReDS) के साथ एमएसएमई के लिए 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उपलब्धता और प्रोफेशनल सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा टियर 2 और टियर 3 के शहरों में  'कॉरपोरेट मित्रों' का कैडर तैयार किया जाएगा और इस कैडर से किफायती लागत पर एमएसएमई को अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए बजट में तीन कर्तव्यों का संकल्प लिया गया है। इसके तहत उत्पादकता को बढ़ाने के लिए काम करना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करना और, सबका साथ और सबका विकास की परिकल्पना पर आगे बढ़ना ये तीन लक्ष्य पर फोकस किया जा रहा है। बजट 2026-27 में वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का भी ऐलान किया है जिसके जरिए नए सेमीकंडक्टर निर्माण पर इंसेटिव दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Budget 2026: बजट में बायोफॉर्मा शक्ति पर फोकस, 5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की योजना

बजट से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा