1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घर में रहो, मिठाई खाओ और ऑफिस को 9 दिनों के लिए भूल जाओ... दिवाली पर दिल्ली की कंपनी का अनोखा कदम, खुशी से झूम उठे कर्मचारी!

घर में रहो, मिठाई खाओ और ऑफिस को 9 दिनों के लिए भूल जाओ... दिवाली पर दिल्ली की कंपनी का अनोखा कदम, खुशी से झूम उठे कर्मचारी!

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 12, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 05:45 pm IST

दीवाली के मौके पर दिल्ली की एक पीआर कंपनी ने कर्मचारियों को जो गिफ्ट दिया है, वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 9 दिनों की दिवाली छुट्टी देने का ऐलान किया है।

Diwali gift,- India TV Hindi
दिवाली पर कंपनी ने कर्मचारियों को दिया खास तोहफा Image Source : ANI

आज के टाइम पर जहां अधिकतर कंपनियां कर्मचारियों से लंबे वर्किंग आवर और ऑफिस लौटने की सख्त पॉलिसी पर जोर दे रही हैं, वहीं दिल्ली की एक PR कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है जिसने सबका दिल जीत लिया है। Elite Marque नाम की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पूरे 9 दिन की दिवाली छुट्टी दी है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ रजत ग्रोवर ने खुद इस छुट्टी की घोषणा की है। यह कदम कर्मचारी वेलबीइंग को प्रायोरिटी देने का शानदार उदाहरण बन गया है।

सीईओ का मजेदार मेल

कंपनी ने यह ऐलान एक ईमेल के जरिए किया, जिसे पढ़कर कर्मचारी हैरान रह गए। इस मेल में रजत ग्रोवर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “आराम करो, परिवार के साथ देर रात तक हंसी-मजाक करो और खूब मिठाइयां खाओ। ईमेल तभी खोलना जब वो अमेजन, स्विगी या जोमैटो का हो।” आपको बता दें कि कंपनी ने 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों की पूरी छुट्टी की घोषणा की है। इसे कंपनी ने इसे 'बोनस टाइम' नाम दिया है ताकि कर्मचारी फेस्टिव सीजन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकें और खुद को रिचार्ज कर सकें। ग्रोवर ने अपने मैसेज में टीम को सलाह दी कि काजू कतली खाने का अपना रिकॉर्ड तोड़ो, फैमिली ड्रामे बिंज-वॉच करो और दोपहर तक सोने की कला में महारथ हासिल करो। उन्होंने ईमेल को एक मजेदार अंदाज में खत्म करते हुए लिखा, 'पटाखे फोड़ो, मुस्कानें फैलाओ और त्योहार की हर खुशी का मजा लो। जब लौटो, तो दो किलो भारी और दस गुना खुश होकर लौटो!

'असल वर्कप्लेस कल्चर'

यह ईमेल तब लोगों के बीच चर्चा में आया जब कंपनी के एक कर्मचारी ने इसे LinkedIn पर शेयर किया। पोस्ट बहुत वायरल हो गई और कई लोगों ने इसे 'असल वर्कप्लेस कल्चर' का उदाहरण बताया। पोस्ट में लिखा था कि असल वर्कप्लेस वह है, जो अपने कर्मचारियों की जरूरत और खुशियों को सबसे पहले रखे। हिन्दुस्तान टाइम से बात करते हुए कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस छुट्टी की घोषणा को सभी कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से अपनाया और इसे एक फेस्टिव गिफ्ट की तरह लिया। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि वर्क-लाइफ बैलेंस सिर्फ फैशन नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा