1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. UPI के जरिए अब जमा कर पाएंगे कैश, RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में किया बड़ा ऐलान

UPI के जरिए अब जमा कर पाएंगे कैश, RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में किया बड़ा ऐलान

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 05, 2024 11:23 am IST,  Updated : Apr 05, 2024 11:26 am IST

RBI गवर्नर की ओर से यूपीआई के जरिए कैश डिपॉजिट मशीन में पैसा जमा करने की सुविधा को शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है।

RBI MPC- India TV Hindi
RBI MPC Image Source : FILE

आने वाले समय में कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने लिए आपको डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के शक्तिकांत दास की ओर से शुक्रवार (5 अप्रैल) को कहा गया कि आरबीआई जल्दी ही यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने की सुविधा को शुरू कर सकता है। गवर्नर द्वारा ये ऐलान नई मॉनेटरी पॉलिसी के दौरान किया गया।

बता दें, मौजूदा समय में एटीएम से यूपीआई से कैश निकालने की सुविधा उपलब्ध है। आप आसानी से किसी भी बैंक में जाकर एटीएम पर कैशलेस सुविधा का उपयोग करके आसानी से कैश निकाल सकते हैं। 

अब शुरू होगी ये सुविधा? 

फिलहाल आरबीआई की ओर से  कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने की सुविधा जल्द शुरू करने का ऐलान किया गया है। हालांकि, ये सुविधा कब तक शुरू होगी। इसके लिए कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। 

रिटेल निवेशकों के लिए ऐप लाएगा आरबीआई 

आरबीआई गवर्नर की ओर से दी गई स्पीच में कहा गया कि आरबीआई रिटेल डायरेक्ट में जल्द ऐप लॉन्च करेगा। इसके जरिए निवेश आसानी से सीधे आरबीआई के साथ सरकारी सिक्योरिटी में निवेश कर सकते हैं। मौजूदा समय में आप आरबीआई पोर्टल के जरिए सीधे सरकारी सिक्योरिटी में निवेश करने के लिए केंद्रीय बैंके के पास अकाउंट खोल सकते हैं। 

रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव 

आरबीआई की ओर से अप्रैल 2024 की मॉनेटरी पॉलिसी मे रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही एसडीएफ और एमएसएफ को 6.25 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा गवर्नर ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2024 में 7.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा