1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के बाद अब बिल गेट्स को भी छोड़ा पीछे; 2026 में ₹2000000000000 से ज्यादा बढ़ी नेटवर्थ

Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के बाद अब बिल गेट्स को भी छोड़ा पीछे; 2026 में ₹2000000000000 से ज्यादा बढ़ी नेटवर्थ

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 24, 2026 12:23 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 12:23 pm IST

भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया, जिससे उन्होंने न सिर्फ 100 अरब डॉलर क्लब में वापसी की, बल्कि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बड़ा स्थान हासिल कर लिया। इस तेजी के साथ अडानी ने बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

गौतम अडानी की नेटवर्थ...- India TV Hindi
गौतम अडानी की नेटवर्थ बढ़ी Image Source : PTI

भारतीय उद्योग जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के बीच भी देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने अपनी संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में इतनी तेजी आई कि उन्होंने न सिर्फ 100 अरब डॉलर क्लब में दोबारा एंट्री की, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में 7.16 अरब डॉलर (करीब ₹59,000 करोड़) की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 106 अरब डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई। इस तेजी के बाद वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल यानी 2026 में गौतम अडानी की नेटवर्थ में कुल 21.4 अरब डॉलर (करीब ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा) की बढ़ोतरी हुई है। यह तेजी दिखाती है कि अडानी ग्रुप के शेयरों और बिजनेस में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।

बिल गेट्स को पछाड़ा

इस बड़ी छलांग के साथ अडानी ने बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनकी नेटवर्थ घटकर 104 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.2 अरब डॉलर है और वह इस लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अडानी पहले ही अंबानी से आगे निकल चुके हैं और अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

दुनिया के टॉप-20 अमीरों की लिस्ट

रैंक नाम कुल संपत्ति (नेटवर्थ) देश
1 एलन मस्क $645B अमेरिका
2 लैरी पेज $289B अमेरिका
3 जेफ बेजोस $274B अमेरिका
4 सर्गेई ब्रिन $269B अमेरिका
5 मार्क जुकरबर्ग $233B अमेरिका
6 लैरी एलिसन $227B अमेरिका
7 माइकल डेल $179B अमेरिका
8 जेन्सेन हुआंग $165B अमेरिका
9 बर्नार्ड अरनॉल्ट $160B फ्रांस
10 जिम वॉल्टन $157B अमेरिका
11 रॉब वॉल्टन $154B अमेरिका
12 एलिस वॉल्टन $153B अमेरिका
13 स्टीव बाल्मर $147B अमेरिका
14 वारेन बफेट $141B अमेरिका
15 अमानसियो ओर्टेगा $132B स्पेन
16 कार्लोस स्लिम $130B मेक्सिको
17 गौतम अडानी $106B भारत
18 बिल गेट्स $104B अमेरिका
19 फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स $94.6B फ्रांस
20 मुकेश अंबानी $90.2B भारत
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा