1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गाजियाबाद अथॉरिटी लाई नई प्लॉट स्कीम, घर, दुकान और CNG पंप के लिए मिल रही जमीन, जानें कैसे लें भाग

गाजियाबाद अथॉरिटी लाई नई प्लॉट स्कीम, घर, दुकान और CNG पंप के लिए मिल रही जमीन, जानें कैसे लें भाग

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 21, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 01:01 pm IST

गाजियाबाद अथॉरिटी नई प्लॉट स्कीम लेकर आई है। इसमें भाग लेकर आप रेजिडेंशियल, कमर्शियल, दुकान आदि के लिए प्लॉट खरीद सकते हैं।

Ghaziabad- India TV Hindi
गाजियाबाद Image Source : FREEPIK

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) नई प्लॉट स्कीम लेकर आई है। इसके तहत जीडीए ने आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की घोषणा की है। यह नीलामी 30 जुलाई को हिंदी भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में भाग लेकर शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिलेगा। जीडीए के अनुसार, नीलामी में विभिन्न प्रकार के भूखंड शामिल होंगे। इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्लॉट के तहत, मधुबन बापूधाम औद्योगिक पॉकेट में बैंक और सीएनजी फिलिंग स्टेशन के लिए भूखंड उपलब्ध हैं। अगर आप इस नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। अथॉरिटी ने खरीदारों को प्रॉपर्टी का लोकेशन देखने की विशेष व्यवस्था की है।

कहां पर मिलेंगे ये प्लॉट 

बैंक और सीएनजी के लिए मधुबन बापूधाम औद्योगिक पॉकेट में जमीन मिलेंगे। वहीं, व्यवसायिक भूखंड, इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट एच, इन्दिरापुरम योजना न्यायखण्ड—1 में है। रेजिडेंशियल प्लॉट, इन्दिरापुरम विस्तार ब्लॉक—ए, कौशाम्बी योजना ब्लॉक—ए में है। दुकन के लिए प्लॉट, इन्दिरापुरम योजना ज्ञानखण्ड—3 और यूपी बार्डर पॉकेट ए में हैं। इसके अलावा भी गाजियाबाद के कई लोकेशन में प्लॉट उपलब्ध हैं, जो अगामी नीलामी में शामिल होंगे। 

कीमत और प्लॉट का साइज 

इस प्लॉट स्कीम में साइज के अनुसार प्लॉट का रिजर्व प्राइस तय किया गय है। दुकान के लिए प्लॉट 13.75 वर्ग मीटर से लेकर शुरू है। इसकी शुरुआती कीमत 20.63 लाख रुपये रखी गई है। रेजिडेंशियल प्लॉट का साइज 67.60 वर्ग मीटर से शुरू है। कीमत की बात करें तो यह 62.87 लाख रुपये से शुरू है। व्यवसायिक भूखंड का साइज बड़ा है। इसके अनुसार अलग-अलग कीमत तय की गई है। 

स्कीम में शामिल प्लॉट, रिजर्व प्राइस और लोकेशन की विस्तृत जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा