1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: बाजार खुलते ही सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के भी बढ़े दाम; जानें 24K, 22K, 18K गोल्ड का रेट

Gold Silver Price: बाजार खुलते ही सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के भी बढ़े दाम; जानें 24K, 22K, 18K गोल्ड का रेट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 07, 2026 10:25 am IST,  Updated : May 07, 2026 10:25 am IST

सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना 750 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में करीब 3,800 रुपये तक की छलांग लग गई।

सोना-चांदी की कीमतें...- India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतें उछली Image Source : CANVA

बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। बाजार खुलते ही एमसीएक्स पर सोना 750 रुपये से अधिक महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में करीब 3,800 रुपये तक की बड़ी छलांग लगी। लगातार तीसरे दिन की तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर खींच दिया है।

MCX पर सोने का भाव हुआ मजबूत

5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन आज यह 1,52,887 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 755 रुपये की तेजी के साथ 1,52,887 रुपये तक पहुंच गया। सुबह 9:40 बजे यह 472 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,604 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। चांदी में भी तेज उछाल देखने को मिला। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,53,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,54,998 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 3,790 रुपये की तेजी के साथ 2,57,055 रुपये तक पहुंच गई। सुबह 9:45 बजे यह 2,55,300 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी के रेट ऊपर गए। 24 कैरेट सोना 330 रुपये की तेजी के साथ 1,52,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 1,39,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,340 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये बढ़कर 2,70,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

दिल्ली में भी दिखी तेजी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 2,900 रुपये बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 3,500 रुपये की बढ़त के साथ 2,54,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता के संकेतों से निवेशकों का ट्रेंड फिर से सोने-चांदी की ओर बढ़ा है। मुद्रास्फीति की चिंता कम होने और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा