1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर आई गिरावट, चेक करें MCX पर किस भाव पर चल रहा कारोबार

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर आई गिरावट, चेक करें MCX पर किस भाव पर चल रहा कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 29, 2026 11:42 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 11:55 am IST

हफ्ते के पहले दिन, जहां एक तरफ सोने की कीमतों में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में 0.50 प्रतिशत से कम की गिरावट देखी जा रही है।

gold price, gold rate, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price on MCX: अमेरिका और ईरान के बीच हुए ताजा हमलों के बाद सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले दिन, जहां एक तरफ सोने की कीमतों में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में 0.50 प्रतिशत से कम की गिरावट देखी जा रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

1,43,057 रुपये तक पहुंचा सोने का भाव

सोमवार को सुबह लगभग 10.52 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 882 रुपये (0.61 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 18 रुपये की साधारण बढ़त के साथ 1,44,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 1,44,162 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,44,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,43,057 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

2,22,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आईं चांदी की कीमतें

इसी तरह, आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 837 रुपये (0.37 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,22,635 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 440 रुपये की तेजी के साथ 2,23,912 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 2,23,472 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,24,248 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,22,510 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

gold price, gold price today, gold, gold rate, gold rate today, mcx, mcx gold price, mcx gold rate,
Image Source : MCXMCX पर आज के भाव

सर्राफा बाजार में 6 महीने के निचले स्तर पर आई चांदी की कीमतें

बताते चलें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,800 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई थी। इसके अलावा, चांदी का भाव भी 5,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम के 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया था। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। बताते चलें कि शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर और फिर शनिवार-रविवार को भी बाजार बंद थे।

ये भी पढ़ें-

70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भाव में तेजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा