1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना आज फिर सस्ता हुआ लेकिन चांदी में तेजी, इस कारण लगातार गिर रहे Gold के दाम

सोना आज फिर सस्ता हुआ लेकिन चांदी में तेजी, इस कारण लगातार गिर रहे Gold के दाम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 20, 2023 07:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 07:18 pm IST

सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी तब आती है जब वैश्विक अनिश्चितता का महौल होता है। अब दुनियाभर में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

Gold - India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 30 रुपये की गिरावट के साथ 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 220 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,952 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी भी हानि के साथ 23.99 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोने के भाव में लगातार गिरावट क्यों 

सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी तब आती है जब वैश्विक अनिश्चितता का महौल होता है। अब दुनियाभर में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। रूस और यूक्रेन युद्ध से जो असर होना था, वह हो चुका है। वहीं कोरोना महामारी के बाद दुनिया पटरी पर लौट आई है। यानी ऐसा कोई ट्रिगर नहीं है जो सोने के भाव को बढ़ाने में मदद करे। इसके साथ ही मांग में भी कमी आई है। इसके चलते सोने के भाव में गिरावट का दौर जारी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा