1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना आज फिर हुआ सस्ता लेकिन चांदी में तेजी, जानें दोनों कीमती धातु के लेटेस्ट रेट

सोना आज फिर हुआ सस्ता लेकिन चांदी में तेजी, जानें दोनों कीमती धातु के लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 12, 2024 07:12 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 07:15 pm IST

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 75 रुपये की गिरावट के साथ 65,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

Gold - India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की मजबूती के साथ 75,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,177 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की गिरावट है। चांदी मामूली तेजी के साथ 24.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 

इसलिए सस्ता हुआ सोना 

गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने महत्वपूर्ण अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों से पहले अपने सौदे कम किये। रुपया एक संकीर्ण दायरे में रहा और मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के हाल के निचले स्तर से उबरने से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा।

सोना वायदा कीमतों में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 75 रुपये की गिरावट के साथ 65,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 75 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,503 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा