1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोना और चांदी की महंगाई से उड़े होश, जानिए कितने हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के भाव

Gold Price Today: सोना और चांदी की महंगाई से उड़े होश, जानिए कितने हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के भाव

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Nov 24, 2022 05:37 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 05:37 pm IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक के ब्यौरे में ब्याज दर में वृद्धि की गति को कम करने का समर्थन किया गया है, जिसके बाद कॉमेक्स में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई।

Gold Price - India TV Hindi
Gold Price Image Source : FILE

यदि आप भी सोना और चांदी के जेवर बनवाने की सोच रहे थे, तो आज ये खबर आप ही के लिए है। गुुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर के बाजारों में सोना चांदी सहित बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इसका असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दिया। 

कितने बढ़े सोना चांदी के भाव 

कारोबारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को सोना 323 रुपये बढ़कर 53,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 639 रुपये बढ़कर 62,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

फेडरल रिजर्व के नरम रुख से महंगा हुआ सोना 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे से पता चलता है कि केंद्रीय बैंक का रुख उम्मीद से कहीं कम आक्रामक है। इस संकेत के बाद विश्व की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आने के बाद सोने और चांदी की कीमतें दिन के निचले स्तर से उबरते हुए लाभ के साथ बंद हुईं।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,755.75 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 21.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 

क्या कहते हैं जानकार

HDFC सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक के ब्यौरे में ब्याज दर में वृद्धि की गति को कम करने का समर्थन किया गया है, जिसके बाद कॉमेक्स में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्यौरा आने के बाद सोने की कीमत में तेजी लौटी है और यह 1,800 डॉलर प्रति औंस की ओर अग्रसर है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा