1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज कितने में मिल रहा है 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज कितने में मिल रहा है 24 कैरेट गोल्ड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2022 08:01 pm IST,  Updated : May 26, 2022 08:01 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,848.86 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price Image Source : FILE

Highlights

  • सोने का दाम 241 रुपए सस्ता होकर 50,671 रुपए पर आ गया
  • चांदी के दाम 61,384 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,848.86 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर
सोना चांदी खरीदने की यदि आपकी प्लानिंग है तो आज कीमतें आपको खुश कर सकती हैं। गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है और सोने के दाम आज 51000 रुपये से भी नीचे गिर गए हैं। बता दें कि अगस्त 2020 में 56200 का अपना उच्चतम स्तर छूने के बाद सोना बीते साल 46000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव भी बिक चुका है।
 
भारतीय ज्वैलर्स की संस्था इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने अपनी वेबसाइट पर सोने और चांदी के दाम प्रकाशित किए हैं। इसके अनुसार देश के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 241 रुपए सस्ता होकर 50,671 रुपए पर आ गया है। 
 
वहीं चांदी की कीमतों में भी कमी आई है और इसके दाम 87 रुपए रुपये लुढ़क गए हैं। आज चांदी के दाम 61,384 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। 
 
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट  भाव (रुपए/10 ग्राम)
24  50,989
23  50,785
22  46,706
18  38,242

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,849 डॉलर पर सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,848.86 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

क्या अभी और गिरेगा सोना 

एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर की मजबूती के कारण में सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल अमेरिकी निवेशकों और व्यापारियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के बैठक के ब्योरे का इंतजार है। इस परिस्थिति में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा