1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 08, 2025 08:30 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 08:30 pm IST

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव पिछले हफ्ते 165 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर शुक्रवार को 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना Image Source : AP

Gold Rate: एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की सतर्क टिप्पणियों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है, जिसके परिणामस्वरूप सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते भी गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि डॉलर में लगातार मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ‘प्रतीक्षा और निगरानी’ की नीति के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले इस परिसंपत्ति वर्ग की मांग में कमजोरी आई है। इसके चलते छुट्टियों के कारण छोटे कारोबारी सप्ताह में सर्राफा की कीमतें सीमित दायरे में रहीं।

MCX पर 0.14 प्रतिशत गिरकर 1,21,067 रुपये पर बंद हुआ सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव पिछले हफ्ते 165 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर शुक्रवार को 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एलजीटी वेल्थ इंडिया के फिक्स्ड इनकम एसेट्स के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) चिराग दोषी ने कहा, ''सप्ताहभर सोने का कारोबार सीमित दायरे में रहा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में आई गिरावट के बाद सौदेबाजी आधारित खरीदारी देखने को मिली, लेकिन अक्टूबर में दिखाई देने वाली मजबूत रफ्तार अब धीमी पड़ गई है।'' 

1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना

बताते चलें कि शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये टूटकर 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, गुरुवार को इसका भाव 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 17 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले सोने का भाव 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। जिसके बाद से ही इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बड़ी पोजिशन लेने के लिए कई बातों पर गौर कर रहे हैं निवेशक

चिराग दोषी ने आगे कहा, ''बाजार फिलहाल ठहराव और मूल्यांकन के दौर में प्रतीत होता है, जहां निवेशक बड़ी पोजिशन लेने से पहले अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड से स्पष्ट संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।'' वेंचुरा के कमोडिटी एवं सीआरएम प्रमुख एन एस रामास्वामी ने कहा, ''सोने की कीमतें अब भी अपेक्षाकृत मजबूत हैं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में नरमी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें बनी हुई हैं। डॉलर इंडेक्स अगस्त से 98 से 100 के दायरे में बना हुआ है। कमजोर डॉलर निकट भविष्य में सोने को कुछ सहारा दे सकता है।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा