1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : अमेरिका में रेट कट का असर, गिर गये सोने के भाव, चांदी की कीमत भी लुढ़की, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : अमेरिका में रेट कट का असर, गिर गये सोने के भाव, चांदी की कीमत भी लुढ़की, जानिए लेटेस्ट रेट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 19, 2024 10:05 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 10:05 am IST

Gold Price Today on 19th september 2024 : सोना वायदा गुरुवार सुबह 218 रुपये की गिरावट के साथ 73,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा 88,269 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने चांदी के भाव- India TV Hindi
सोने चांदी के भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 19th September 2024 : अमेरिका में ब्याज दर में कटौती का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की है। इससे सोने पर दबाव बना है। घरेलू वायदा बाजार में सोना गुरुवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.30 फीसदी या 218 रुपये की गिरावट के साथ 73,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.31 फीसदी या 225 रुपये की गिरावट के साथ 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वायदा भाव

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.03 फीसदी या 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 88,269 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यह 0.41 फीसदी या 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,587.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.15 फीसदी या 3.79 डॉलर की गिरावट के साथ 2,562.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी

वैश्वक स्तर पर चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव गुरुवार सुबह 0.02 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 30.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.87 फीसदी या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 30.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा