1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: आज गोल्ड के भाव में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना मंहगा हुआ आपके शहर में सोना

Gold Price Today: आज गोल्ड के भाव में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना मंहगा हुआ आपके शहर में सोना

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 25, 2022 11:11 am IST,  Updated : Sep 25, 2022 11:11 am IST

Gold Price Today: भारत में आज सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखी जा रही है। सोना 1,800 रुपये महंगा होकर 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया है।

Gold Price Today- India TV Hindi
आज गोल्ड के भाव में जबरदस्त उछाल Image Source : FILE

Gold Price Today: भारत में आज सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखी जा रही है। सोना 1,800 रुपये महंगा होकर 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। अब त्योहार का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में भारतीय अधिक मात्रा में सोने की खरीददारी करते हैं। अभी दुर्गापूजा आने वाला है। चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं देखी जा रही है। चांदी 56,300 रुपये प्रति किलो पर बिजनेस कर रही है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 50,350 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 56,300 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। हालांकि चेन्नई में 61,500 रुपये प्रति किलो के भाव पर चांदी कारोबार कर रही है।

कल कैसा था मार्केट का हाल?

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में शनिवार को सोने के भाव में 530 रुपये की गिरावट देखी गई थी, जिससे सोना 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा था। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में आखिरी बार सोना 530 रुपये महंगा होकर 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के रेट में कल गिरावट देखी गई थी। इसलिए चांदी 200 रुपया महंगा होकर 56,300 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती रही थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डॉलर घटकर 550.87 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.94 अरब डॉलर घटकर 553.10 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) में गिरावट से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। समीक्षाधीन सप्ताह में एफसीए 2.51 अरब डॉलर घटकर 489.59 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा