1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today 26 November: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट, चेक करें आज की ताजा कीमतें

Gold Rate Today 26 November: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट, चेक करें आज की ताजा कीमतें

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 26, 2024 07:32 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 07:32 pm IST

आज लगातार दूसरा दिन है, जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इससे पहले, सोमवार को भी 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट- India TV Hindi
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट Image Source : FREEPIK

Gold Rate Today 26 November: सोने के भाव में आज लगातार दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा की चमक फीकी पड़ने से मंगलवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1250 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आज की इस ताजा गिरावट के साथ दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने सोने के भाव को लेकर ये ताजा जानकारी दी है।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट

आज लगातार दूसरा दिन है, जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इससे पहले, सोमवार को भी 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत में भी 1250 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बताते चलें कि सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 1000 रुपये की गिरावट के साथ 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एक्सपर्ट ने बताया क्यों गिर रहा है सोने का भाव

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन, मेक्सिको और कनाडा से होने वाले इंपोर्ट पर ज्यादा शुल्क लगाने की धमकी ने निवेशकों को अमेरिकी मुद्रा की ओर आकर्षित किया है। जबकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति में नरमी ने सोने की सुरक्षित निवेश अपील को कम कर दिया। ग्लोबल लेवल पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.40 डॉलर प्रति औंस या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,656 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा