1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार पर आज क्या है सोने का भाव? जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार पर आज क्या है सोने का भाव? जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 27, 2025 02:12 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 02:12 pm IST

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 330 रुपये महंगा हो गया था।

Gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today on 27th september 2025, Silver Price Today on 27- India TV Hindi
सोने की कीमतों में जारी है तेजी Image Source : PIXABAY

Gold Price Today: त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भारी डिमांड को पूरा करने के लिए स्टॉकिस्ट भी बड़ी मात्रा में गोल्ड स्टॉक कर रहे हैं। ऐसे में, सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गईं। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। यहां हम जानेंगे कि तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, मालाबार गोल्ड और जोयअल्लुकास स्टोर पर आज सोने का क्या भाव चल रहा है और आपको कहां पर सबसे सस्ता सोना मिलेगा।

तनिष्क 

शनिवार, 27 सितंबर को टाटा ग्रुप के तनिष्क पर 22 कैरेट सोने की कीमतें 1,05,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 10,570 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही है।

कल्याण ज्वैलर्स

कल्याण ज्वैलर्स के स्टोर पर शनिवार, 27 सितंबर को 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 1,05,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 10,530 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

27 सितंबर को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर पर 22 कैरेट वाले सोने का भाव 1,05,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 10,530 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रहा है।

जोयअल्लुकास

जोयअल्लुकास के स्टोर्स पर आज, 27 सितंबर को 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 1,05,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 10,585 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही है।

चांदी की कीमतें रोजाना बना रही हैं नए रिकॉर्ड

ऊपर बताई गई कीमतों के आधार पर कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज सोने का रेट सबसे कम है, जबकि जोयअल्लुकास पर सोने का रेट आज सबसे ज्यादा है। बताते चलें कि शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 330 रुपये महंगा हो गया था। सोने के अलावा, चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलो के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। गुरुवार को चांदी का भाव 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,40,900 रुपये के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा