Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: पिछले दो हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा सोना, जानिए क्या है आपके शहर में Gold की कीमत

Gold Rate Today: पिछले दो हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा सोना, जानिए क्या है आपके शहर में Gold की कीमत

Edited By: India TV Business Desk
Published : Sep 09, 2022 11:36 am IST, Updated : Sep 10, 2022 10:55 am IST

Gold Rate Today: भारत में सोने के भाव में कल से तेजी जारी है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज सोने (Gold) की कीमतों में 110 रुपये का उछाल आया है

पिछले दो हफ्ते के...- India TV Paisa
Photo:INDIA TV पिछले दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर सोना

Gold Rate Today: भारत में सोने के भाव में कल से तेजी जारी है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज सोने (Gold) की कीमतों में 110 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद से 10 ग्राम 24 Carat Gold की कीमत 51,000 रुपये हो गई है। वहीं चांदी (Silver) में भी आज रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। 1Kg चांदी की कीमत 800 रुपए महंगा होकर 55,000 रुपये हो गई है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 55,000 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल सोने के भाव में आई तेजी

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में 270 रुपये की तेजी देखी गई, जिससे सोना 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के रेट में कल भारी गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद चांदी 54,200 रुपये प्रति किलो आ पहुंची थी। वहीं परसों 1,100 रुपये की गिरावट के साथ एक किलो चांदी की कीमत 52,800 रुपये आ गई थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.007 अरब डॉलर घटकर 561.046 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट से कुल मुद्रा भंडार नीचे आया है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.571 अरब डॉलर घटकर 498.645 अरब डॉलर रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वर्ण भंडार भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.643 अरब डॉलर पर आ गया है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement