Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold-Silver: सोना आज हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानें ताजा रेट

Gold-Silver: सोना आज हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानें ताजा रेट

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : May 13, 2024 08:29 pm IST, Updated : May 13, 2024 08:29 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,347 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर की गिरावट है।

Gold - India TV Paisa
Photo:FILE सोना

आज सोना और चांदी (Gold-Silver) खरीदना सस्ता हो गया है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये टूटकर 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

इस कारण कीमत में गिरावट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 100 रुपये की गिरावट है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,347 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर की गिरावट है। गांधी ने कहा, ‘‘सोने ने कमजोर रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू किया क्योंकि महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले व्यापारियों ने अपनी सौदों को कम किया।

अमेरिका की महंगाई पर नजर

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) मंगलवार को जारी किया जाएगा, इसके बाद बुधवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जारी किया जाएगा, जो कीमती धातु की कीमतों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगा।’’ चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस पर थी। पिछले सत्र में यह 28.14 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 519 रुपये की गिरावट के साथ 72,208 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 519 रुपये की गिरावट के साथ 72,208 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,923 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement