1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में एक साथ बड़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में एक साथ बड़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 05, 2024 06:16 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 06:16 pm IST

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों के बाद डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने में गिरावट आई, जिससे इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति रुख के बारे में कुछ अनिश्चितता पैदा हुई है।

Gold - India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

सोने-चांदी की कीमत में एक साथ गिरावट आई है। आपको बता दें कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। 

वैश्विक बाजार में भी गिरावट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद के मुकाबले 150 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना गिरावट के साथ 2,024 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 15 डॉलर गिरावट है। इसके अलावा चांदी भी गिरावट के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 

इस कारण सस्ता हुआ सोना

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों के बाद डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने में गिरावट आई, जिससे इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति रुख के बारे में कुछ अनिश्चितता पैदा हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा