1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी! अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड ने बदली चाल, जानिए आज क्या है 24 कैरेट सोने का भाव

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी! अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड ने बदली चाल, जानिए आज क्या है 24 कैरेट सोने का भाव

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 15, 2026 11:12 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 11:49 am IST

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 1,53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

सोना-चांदी की कीमतों...- India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल Image Source : CANVA

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजारों का मूड बदल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका है और अब निवेशकों की नजरें एक बार फिर सोना-चांदी पर टिक गई हैं। इसी का असर सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिला, जहां सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

MCX पर सोना-चांदी में आई मजबूती

सोमवार सुबह MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 1.71% की बढ़त के साथ 1,53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी वायदा भी 0.94% चढ़कर 2,53,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से बाजार में अनिश्चितता कम हुई है, लेकिन निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

  • मुंबई: ₹1,53,240 प्रति 10 ग्राम
  • नई दिल्ली: ₹1,52,980 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,53,360 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,53,040 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,53,410 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,53,690 प्रति 10 ग्राम

चांदी ने भी दिखाई चमक

चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। मुंबई में 999 फाइन चांदी का भाव ₹2,53,030 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि दिल्ली में यह ₹2,52,590 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चेन्नई में चांदी का भाव सबसे अधिक ₹2,53,760 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

शांति समझौते का असर तेल बाजार पर

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबर का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया। ट्रंप के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 4% तक गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार में भी तूफानी तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,126.36 अंक यानी 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 76,654.31 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 339.25 अंक यानी 1.44 फीसदी चढ़कर 23,962.15 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 24,000 के अहम स्तर को भी फिर से छू लिया, जिससे निवेशकों का उत्साह और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- Explainer: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के वैश्विक मायने क्या हैं? भारत के लिए यह क्यों बड़ी खुशखबरी है? सबकुछ नॉर्मल होने में कितना समय लग सकता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा