1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI का बड़ा तोहफा! क्रेडिट कार्ड धारकों की हो गई मौज, नए नियम से यूजर्स को होगा जबरदस्त फायदा

RBI का बड़ा तोहफा! क्रेडिट कार्ड धारकों की हो गई मौज, नए नियम से यूजर्स को होगा जबरदस्त फायदा

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 30, 2026 06:51 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 06:51 am IST

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियमों का ऐलान किया है, जिससे अब ग्राहकों को लेट फीस के झंझट से काफी हद तक राहत मिलेगी।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स...- India TV Hindi
क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत Image Source : CANVA

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों में अहम बदलाव करते हुए यूजर्स को अतिरिक्त समय और कम चार्ज का फायदा देने का फैसला किया है। अब अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुका पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं होगी। नए नियमों के तहत आपको भुगतान की तय तारीख के बाद भी तीन दिन का एक्स्ट्रा समय मिलेगा, जिसमें बिना किसी पेनल्टी के बिल जमा किया जा सकेगा। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो कभी-कभी ड्यू डेट मिस कर देते हैं और भारी जुर्माने का सामना करते हैं।

अब मिलेगा 3 दिन का ग्रेस पीरियड

RBI के नए नियम के अनुसार, तय तारीख निकलने के बाद तुरंत लेट फीस नहीं लगेगी। ग्राहकों को तीन दिन का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी ड्यू डेट 5 तारीख है, तो आप 8 तारीख तक बिना किसी पेनल्टी के भुगतान कर सकते हैं।

लेट फीस पर भी लगी सीमा

एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब लेट फीस केवल बकाया राशि पर ही लगेगा, पूरी बिल राशि पर नहीं। इससे ग्राहकों पर एक्स्ट्रा आर्थिक बोझ कम होगा और भुगतान करना आसान होगा। हालांकि, तीन दिन की अवधि खत्म होने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर इसे बकाया माना जाएगा। इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है, इसलिए समय रहते भुगतान करना जरूरी है।

आपदा में भी मिलेगी राहत

RBI ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए भी राहत का ऐलान किया है। अब बैंक खुद आगे बढ़कर ग्राहकों को राहत दे सकेंगे, उन्हें आवेदन का इंतजार नहीं करना होगा। क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे, जबकि आपदा से संबंधित राहत नियम 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा