1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वी अनंत नागेश्वरन देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त, बजट से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला

वी अनंत नागेश्वरन देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त, बजट से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2022 08:26 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 11:40 am IST

आम बजट से ठीक पहले मोदी सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

वी अनंत नागेश्वरन देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त, बजट से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला- India TV Hindi
वी अनंत नागेश्वरन देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त, बजट से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला Image Source : TWITTER

Highlights

  • डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन बने देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार
  • डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने ली के वी सुब्रमण्यम की जगह
  • जानिए कौन हैं नवनियुक्त सलाहकार डॉ. वी अनंत नागेश्वरन

नयी दिल्ली: आम बजट से ठीक पहले मोदी सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। सरकार ने शुक्रवार को अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया। क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के साथ काम कर चुके और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े नागेश्वरन अब के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नागेश्वरन ने शुक्रवार को सीईए का पद संभाल भी लिया।

जानिए कहां से हैं पढ़े?

वह 2019 से 2021 तक भारत के प्रधान मंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। नागेश्वरन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और एमहर्स्ट के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूल और प्रबंधन संस्थान में पढ़ाया है। वहीं बड़े पैमाने पर उनकी किताबें भी प्रकाशित हुई हैं। डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रहे हैं। वहीं Krea यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर भी थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा