1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुरुग्राम सेक्टर 56 से पंचगांव तक मेट्रो की डीपीआर तैयार, इस रूट पर जानें कहां और कितने स्टेशन बनेंगे

गुरुग्राम सेक्टर 56 से पंचगांव तक मेट्रो की डीपीआर तैयार, इस रूट पर जानें कहां और कितने स्टेशन बनेंगे

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 16, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 02:50 pm IST

यह परियोजना गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

गुरुग्राम के रैपिट मेट्रो स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन।- India TV Hindi
गुरुग्राम के रैपिट मेट्रो स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन। Image Source : आधिकारिक वेबसाइट

गुरुग्राम सहित हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांजिट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने गुरुग्राम के लिए एक नई मेट्रो परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह गुरुग्राम सेक्टर-56 से पचगांव तक चलेगी। लाइवहिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, इस परियोजना की कुल लागत लगभग ₹8,500 करोड़ है। रूट की लंबाई 35.5 किलोमीटर होगी और इसमें 28 स्टेशन शामिल होंगे। यह नई लाइन गुरुग्राम के कई रिहायशी और इंडस्ट्रियल एरिया को आपस में जोड़ेगी।

नई मेट्रो परियोजना

यह मेट्रो लाइन सेक्टर-56 में रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होकर पचगांव में खत्म होगी। इस रूट पर सेक्टर-61, सेक्टर-66, वाटिका चौक, खेड़की दौला, सेक्टर-88, एम-14, और पी-7 जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन भी शामिल हैं। तैयार डीपीआर रिपोर्ट अक्टूबर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने स्वीकृति के लिए पेश की जाएगी। इससे पहले, इस पर HSIIDC से भी सुझाव और आपत्तियां ली जाएंगी।

शहर में मेट्रो का विस्तार

यह नया मेट्रो प्रोजेक्ट गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की बड़ी योजना का हिस्सा है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर पहले से ही काम चल रहा है, और अब पचगांव तक की यह नई लाइन शहर के सभी प्रमुख हिस्सों को आपस में जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करेगी। एक और महत्वपूर्ण विकास के तौर पर, HMRTC ने रैपिड मेट्रो का संचालन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, दोनों कंपनियां मिलकर संचालन का काम संभालेंगी।

ये 28 स्टेशन बनाए जाएंगे

गुरुग्राम सेक्टर-56 से पचगांव मेट्रो रूट पर 28 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। पहला स्टेशन सेक्टर-56 में रैपिड मेट्रो स्टेशन के नजदीक गोल्फ कोर्स रोड पर बनेगा। इसके बाद सेक्टर-61, 62, नरवाना कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, सेक्टर-88, 84, 85, 89, 86, 90, 91, सेक्टर-एम-15, एम-14, एम-नौ, एम-आठ, सेक्टर-पी-चार, पी-सात से होता हुआ आखिरी स्टेशन पचगांव होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा