1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी की कीमत में आज भी भारी गिरावट, क्या खरीदने का सही मौका आ गया? जानें ताजा रेट

सोना-चांदी की कीमत में आज भी भारी गिरावट, क्या खरीदने का सही मौका आ गया? जानें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 24, 2024 07:07 pm IST,  Updated : May 24, 2024 07:07 pm IST

विदेशी बाजारों से नरमी के संकेत के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।

Gold Price Today - India TV Hindi
सोना की कीमत Image Source : FILE

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी की कीमत में गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज दूसरे दिन दोनों कीमती धातु की कीमत में बड़ी गिरावट आई। आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र बृहस्पतिवार को सोना 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पूर्व बुधवार को रुपये में 50 रुपये की मामूली गिरावट आई थी। इस बीच, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 92,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,600 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

इसलिए कीमत में आई गिरावट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने में गिरावट आई। आंकड़ों से इस धारणा को मजबूत किया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय के लिए ब्याज दर को ऊंचा रखेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से नरमी के संकेत के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,340 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 35 डॉलर कम है। चांदी भी गिरावट के साथ 30.45 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

क्या खरीदने का आ गया सुनहरा मौका 

सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमत में इस साल बड़ा उछाल आया है। यह सब सटोरियो के कारण ज्यादा हुआ है। ऐसे में अभी खरीदना सहीं नहीं होगा। कीमत में और गिरावट की अम्मीद है। अगर खरीदना है तो थोड़ा रुक कर लेना फायदेमंद रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा