1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए ₹50,000? समझिए FD, Annuity और SWP का जादुई गणित; कितना फंड करना होगा तैयार?

रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए ₹50,000? समझिए FD, Annuity और SWP का जादुई गणित; कितना फंड करना होगा तैयार?

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 25, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 09:19 pm IST

रिटायरमेंट के बाद हर किसी की चाहत होती है कि हर महीने कम से कम ₹50,000 की पक्की आय मिलती रहे और जिंदगी आराम से कटे। लेकिन अगर आपको साल भर में ₹6 लाख की जरूरत है, तो रिटायरमेंट के समय आपके पास कितना पैसा जमा होना चाहिए?

रिटायरमेंट प्लानिंग- India TV Hindi
रिटायरमेंट प्लानिंग Image Source : CANVA

हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसकी जिंदगी आराम से बीते, हर महीने तय रकम खाते में आती रहे और पैसों की चिंता न हो। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने ₹50,000 यानी साल में ₹6 लाख चाहिए, तो इसके लिए आपको अभी कितना पैसा जोड़कर रखना होगा? एक नई रिपोर्ट में 40 साल के रिटायरमेंट पीरियड (100 साल की उम्र तक जीवित रहने की धारणा) को ध्यान में रखकर अलग-अलग निवेश विकल्पों का आकलन किया गया है।

FD

अगर आप रिटायरमेंट के बाद सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के सहारे हर महीने खर्च चलाना चाहते हैं, तो आपको करीब ₹2.30 करोड़ की बचत पहले से करनी होगी। यानी अगर आपका सालाना खर्च ₹6 लाख है, तो उसका लगभग 39 गुना पैसा जमा होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि FD पर मिलने वाला ब्याज ज्यादा नहीं होता। ऊपर से टैक्स और महंगाई का असर भी पड़ता है, जिससे असली कमाई और कम हो जाती है। इसलिए FD सुरक्षित तो है, लेकिन इसके भरोसे रहने के लिए बड़ा फंड तैयार करना जरूरी है।

लाइफ एन्युटी

लाइफ एन्युटी में आपको एकमुश्त निवेश के बदले जीवनभर तय आय मिलती है। लेकिन ₹6 लाख सालाना पाने के लिए करीब ₹2.35 करोड़ का फंड चाहिए यानी सालाना खर्च का 40 गुना। इस ऑप्शन में स्थिरता है, लेकिन शुरुआत में बड़ी रकम निवेश करनी पड़ती है।

SWP

सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) म्यूचुअल फंड की एक स्ट्रैटेजी है, जिसमें आप अपने निवेश से हर महीने तय रकम निकाल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ₹6 लाख सालाना जरूरत के लिए करीब ₹1.60 करोड़ का कॉर्पस पर्याप्त हो सकता है यानी सालाना खर्च का 27 गुना। SWP में आपका पैसा बाजार में निवेश रहता है, जिससे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। इसी वजह से कम रकम लगाकर भी आप अपने महीने की आय का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

आखिर क्या है सही रणनीति?

साफ है कि रिटायरमेंट प्लानिंग सिर्फ बचत का नहीं, सही निवेश विकल्प चुनने का भी खेल है। FD और एन्युटी जहां ज्यादा सुरक्षित हैं, वहीं SWP जैसे विकल्प कम कॉर्पस में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं हालांकि इनमें मार्केट रिस्क भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा