1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. How to check PF balance : सिर्फ 1 मिस्ड कॉल और पता लग जाएगा पीएफ का बैलेंस, SMS की भी है सुविधा, जानिए ये तरीके

How to check PF balance : सिर्फ 1 मिस्ड कॉल और पता लग जाएगा पीएफ का बैलेंस, SMS की भी है सुविधा, जानिए ये तरीके

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 06, 2024 11:25 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 11:25 pm IST

ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके अपने पीएफ खाते की जानकारी पता कर सकते हैं।

पीएफ बैलेंस- India TV Hindi
पीएफ बैलेंस Image Source : FILE

How to check PF balance : क्या आप समय-समय पर अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करते हैं? अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट का बैलेंस चेक करना बहुत आसान है। लेकिन बहुत मामलों में सब्सक्राइबर्स को पता ही नहीं होता कि पीएफ खाते की रकम कैसे चेक करें। आज हम आपको ऐसा करने के चार बेहद आसान तरीके बता रहे हैं। इनसे आप चुटकियों में अपने पीएफ खाते की रकम जान सकते हैं।

इस नंबर पर करें SMS

आप 7738299899 नंबर पर एक SMS भेजकर भी अपने ईपीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। ENG यहां पर अंग्रेजी को दर्शाता है। अगर आप किसी दूसरी भाषा में जानना चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें।

मिस्ड कॉल करें

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ खातों का बैंलेंस दिख जाएगा।

उमंग ऐप से करें चेक

उमंग ऐप से भी आप अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। सरकार ने नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए उमंग ऐप जारी किया था। उमंग ऐप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं, अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

EPFO पोर्टल 

EPFO वेबसाइट पर जाकर एंप्लॉइज सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाया जाएगा। किसी भी पीएफ ट्रांसफर का टोटल और जमा हुए पीएफ ब्याज की राशि भी दिख जाएगी। ईपीएफ बैलेंस को पासबुक में भी देखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा