1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 12 लाख तक की Income Tax फ्री हुई, अब जानें आपको कितनी होगी बचत, समझें पूरा कैलकुलेशन

12 लाख तक की Income Tax फ्री हुई, अब जानें आपको कितनी होगी बचत, समझें पूरा कैलकुलेशन

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 01, 2025 01:33 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 02:36 pm IST

न्यू टैक्स रिजीम को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत इनकम टैक्स छूट की सीमा को 12 लाख रुपये कर दिया गय है। मोदी सरकार ने पहली बार 2020 में न्यू टैक्स रिजीम को पेश किया था।

Budget - India TV Hindi
बजट Image Source : FILE

लंबे समय से इकनम टैक्स छूट की मांग कर रहे टैक्सपेयर्स को आज बड़ा तोहफा मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण में 12 लाख रुपये की सालाना इनकम 12 लाख रुपये करने का ऐलान किया। हालांकि, टैक्स स्लैब में यह बदलाव न्यू ​टैक्स रिजीम के साथ ही किया गया है। औल्ड टैक्स रिजीम को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में अगर आप 12 लाख रुपये की इनकम टैक्स फ्री होने के बाद यह कैलकुलेशन में लगे हैं कि आपको कितनी होगी बचत तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि कितनी होगी बचत। 

नौकरीपेशा को बंपर गिफ्ट

आमदनी कितना फायदा
12 लाख 80 हजार
16 लाख 50 हजार
20 लाख 90 हजार
24 लाख 1 लाख 10 हजार
50 लाख 1 लाख 10 हजार

आय के अनुसार जानें कितनी होगी बचत 

  1. अगर आपकी आय सालाना आय 12 लाख रुपये है तो आपको न्यू टैक्स रिजीम में हुए बदलाव से 80,000 रुपये की बचत होगी। मौजूदा टैक्स रेट 100% है।
  2. अगर आपकी सालाना आय 18 लाख रुपये है तो आपको 70,000 रुपये की बचत होगी। मौजूदा टैक्स रेट 30% है।  
  3. 25 लाख रुपये की सालाना आय वाले व्यक्ति को 1,10,000 रुपये की बचत होगी। मौजूदा टैक्स रेट 25% है। 

सरकार को इतने लाख करोड़ का नुकसान 

इनकम टैक्स में राहत देने से सरकार को प्रत्यक्ष करों में लगभग ₹ 1 लाख करोड़ तथा अप्रत्यक्ष करों में लगभग ₹ 2600 करोड़ का नुकसान होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा