1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एशिया की आर्थिक वृद्धि को मजबूती देंगे भारत और चीन, कच्चा तेल फिर भड़का सकता है महंगाई

एशिया की आर्थिक वृद्धि को मजबूती देंगे भारत और चीन, कच्चा तेल फिर भड़का सकता है महंगाई

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 04, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 01:56 pm IST

रिपोर्ट का विश्लेषण इस अनुमान पर आधारित है कि ब्रेंट क्रूड तेल इस वर्ष 88 डॉलर प्रति बैरल और अगले वर्ष 90 डॉलर प्रति बरैल रहेगा।

भारत और चीन- India TV Hindi
भारत और चीन Image Source : FILE

भारत में मजबूत मांग और चीन का महामारी से उबरना इस वर्ष एशिया में मजबूत आर्थिक वृद्धि के कारक बनेंगे। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा। इसमें कहा गया कि एशिया इस वर्ष तथा अगले वर्ष 4.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा जो 2022 के 4.2 प्रतिशत से अधिक है। एडीबी ने हालिया अनुमान में कहा कि इस वर्ष मुद्रास्फीति में कमी आने के आसार हैं और यह 2024 में और भी कम होगी। हालांकि संस्थान के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन में कमी के फैसले की वजह से तेल के दामों में तेजी आ सकती है जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ेगा जो क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बरैल रहेगा

रिपोर्ट का विश्लेषण इस अनुमान पर आधारित है कि ब्रेंट क्रूड तेल इस वर्ष 88 डॉलर प्रति बैरल और अगले वर्ष 90 डॉलर प्रति बरैल रहेगा। तेल के दाम इस स्तर के नीचे ही बने हुए थे, सोमवार को यह 83 डॉलर प्रति बैरल था। लेकिन सऊदी अरब समेत प्रमुख तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन में कमी करने की घोषणा के बाद दामों में पांच प्रतिशत की तेजी आई।

चीन की अर्थव्यवस्था इस वर्ष 5% की दर से बढ़ेगी

एडीबी में मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने कहा, ‘‘तेल के दाम और भी बढ़ सकते हैं जो क्षेत्र के लिए एक और चुनौती खड़ी करेगा।’’ उन्होंने कहा कि एशिया में मुद्रास्फीति माल के बजाए पर्यटन जैसी सेवाओं की बढ़ती मांग पर अधिक निर्भर करेगी। दामों में तेजी लाने वाला अन्य कारक होगा चीन का धीमी वृद्धि से तेजी वृद्धि की ओर बढ़ना क्योंकि वहां कोविड-19 पाबंदियां दूर हो गई हैं। एडीबी का अनुमान है कि चीन की अर्थव्यवस्था इस वर्ष पांच प्रतिशत और अगले वर्ष 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। पिछले वर्ष यह तीन प्रतिशत रही थी। हालांकि भारत की अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। 2021 में यह आंकड़ा 9.1 प्रतिशत और पिछले वर्ष 6.8 प्रतिशत था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा