1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. India Exports May 2022: भारत से मई में सामान का रिकॉर्ड निर्यात लेकिन बढ़ा व्यापार घाटा

India Exports May 2022: भारत से मई में सामान का रिकॉर्ड निर्यात लेकिन बढ़ा व्यापार घाटा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 15, 2022 02:06 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 02:06 pm IST

चालू वित्त वर्ष (2022-23) के अप्रैल-मई माह के दौरान संचयी निर्यात लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 78.72 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

Export- India TV Hindi
Export Image Source : FILE

Highlights

  • व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर पर पहुंचा
  • मई, 2021 में व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा था
  • अप्रैल-मई आयात 45.42 फीसदी बढ़कर 123.41 अरब डॉलर हो गया

India Exports May 2022: भारत का व्यापारिक निर्यात मई, 2022 में 20.55 प्रतिशत बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई। आंकड़ों के मुताबिक, मई, 2022 के दौरान आयात 62.83 प्रतिशत बढ़कर 63.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मई, 2021 में व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा था। 

आयात भी बढ़कर 123.41 अरब डॉलर हुआ

चालू वित्त वर्ष (2022-23) के अप्रैल-मई माह के दौरान संचयी निर्यात लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 78.72 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। अप्रैल-मई 2022-23 में आयात 45.42 फीसदी बढ़कर 123.41 अरब डॉलर हो गया।

कोरोना के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी 

आर्थिक जानकारों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है। इससे सामानों की मांग बढ़ी है। इसका फायदा भारत को भी हुआ है। इसके चलते निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा