1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 'मिडिल इनकम ट्रैप को पार करने का प्रबल दावेदार भारत', Washington Examiner की रिपोर्ट में बड़ा दावा

'मिडिल इनकम ट्रैप को पार करने का प्रबल दावेदार भारत', Washington Examiner की रिपोर्ट में बड़ा दावा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 21, 2026 10:04 am IST,  Updated : Mar 21, 2026 10:07 am IST

India Economy Growth: भारत की इकोनॉमी के Middle Income Trap से बाहर निकलने की संभावना प्रबल है। वह ब्राजील, साउथ अफ्रीका और तुर्की की तरह इसमें नहीं फंसेगा। ये अनुमान Washington Examiner की रिपोर्ट में जताया गया है। इसमें ये भी बताया गया कि भारत का मजबूत पक्ष क्या है।

middle income trap- India TV Hindi
Washington Examiner की रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत मिडिल इनकम ट्रैप को पार कर सकता है। Image Source : PIXABAY (प्रतीकात्मक फोटो)

Indian Economy: भारत को तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत के तौर पर देखा जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि आज से 21 साल बाद यानी 2047 तक, जब अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब यह एक धनवान राष्ट्र बन सकता है। Washington Examiner की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 2 दशकों में भारत ने मजबूत इकोनॉमिक बढ़ोतरी दर्ज की है। 2003 से अब तक इकोनॉमी औसतन 7 फीसदी से ज्यादा के रेट से बढ़ी है। अगर यही स्पीड बनी रही, तो आने वाले वर्षों में प्रति व्यक्ति आय यानी Per Capita Income 15 हजार डॉलर से ऊपर पहुंच सकती है।

युवा आबादी है भारत की बड़ी ताकत

हमारे भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा जनसंख्या है। यहां की औसत उम्र लगभग 28 साल है, जो अमेरिका और चीन से कम है। आने वाले वक्त में बड़ी संख्या में युवा आबादी कामकाजी उम्र में आएंगी, जिससे प्रोडक्शन और खपत दोनों बढ़ जाएंगे। इससे भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत हो जाएगी।

भारत में बढ़ रहे नई टेक्नोलॉजी और रोजगार के मौके

भारत की सरकार, इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे- सड़क, एयरपोर्ट, पोर्ट और लॉजिस्टिक्स पर तेजी से इन्वेस्टमेंट कर रही है, जिससे बिजनेस और सप्लाई चेन बेहतर होगी। इसके साथ ही, विश्व भर की कंपनियां अब चीन से हटकर भारत में शिफ्ट हो रही हैं। बड़ी कंपनियां यहां इन्वेस्ट कर रही हैं, जिससे नई टेक्नोलॉजी और रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं।

फॉर्मल इकोनॉमी से जुड़ रहे भारत के लोग

डिजिटल टेक्नोलॉजी भी भारत की ताकत बनकर सामने आई है। ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल पहचान और सरकारी सर्विस ने करोड़ों लोगों को फॉर्मल इकोनॉमी से जोड़ा है। देश में स्टार्टअप और नई कंपनियां भी तेज रफ्तार से बढ़ रही हैं, जो इनोवेशन को बढ़ावा दे रही हैं।

मिडिल इनकम ट्रैप क्या है?

Middle Income Trap इकोनॉमिक डेवलपमेंट की वह स्थिति है जब एक देश कम इनकम से मिडिल इनकम वाले वर्ग में तो आ जाता है, लेकिन वह हाई इनकम वाला विकसित देश बनने में नाकामयाब रहता है। इसमें डेवलपमेंट की रफ्तार रुक जाती है। इनोवेशन की कमी हो जाती है।

कुल मिलाकर, मजबूत पॉलिसी, युवा आबादी और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट के दम पर भारत के बड़ी इकोनॉमिक पावर बनने की संभावना काफी प्रबल दिखाई दे रही है। लगातार बढ़ोतरी से देश को मिडिल इनकम ट्रैप से बचने में भी मदद मिलेगी, जिसने ब्राजील, साउथ अफ्रीका और तुर्की जैसी इकोनॉमी को ठप कर दिया है।

ये भी पढ़ें- खत्म होगी मिडिल ईस्ट की जंग? अमेरिका ने लिया यू-टर्न, ईरानी तेल की बिक्री पर दी बड़ी छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा