1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्तान के साथ युद्ध के माहौल में भारत को मिलेगी आर्थिक मजबूती, जानिए क्या है यह गुड न्यूज

पाकिस्तान के साथ युद्ध के माहौल में भारत को मिलेगी आर्थिक मजबूती, जानिए क्या है यह गुड न्यूज

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 08, 2025 07:37 am IST,  Updated : May 08, 2025 07:37 am IST

भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए क्रूड ऑयल की कीमत काफी मायने रखती है। कच्चे तेल की कीमतें देश की जीडीपी को भी प्रभावित करती है।

भारत पाकिस्तान युद्ध- India TV Hindi
भारत पाकिस्तान युद्ध Image Source : FILE

दुनियाभर में चल रही भूराजनैतिक और कारोबारी अनिश्चितता के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। क्रूड ऑयल की कीमत 4 साल के निचले स्तर पर आ गई है। क्रूड ऑयल WTI की कीमत 60 डॉलर से भी नीचे आ गई है। गुरुवार सुबह क्रूड ऑयल डबल्यूटीआई 58.41 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 61.40 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। एक समय था जब क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के पार चली गई थी, जिससे सरकारी तेल कंपनियों को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े थे।

पाकिस्तान के साथ युद्ध के माहौल में मिलेगी ताकत

क्रू़ड ऑयल की कीमतों में आई इस भारी गिरावट से भारत को पाकिस्तान के साथ इस युद्ध के माहौल में वित्तीय मजबूती मिलेगी। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए क्रूड ऑयल की कीमत काफी मायने रखती है। कच्चे तेल की कीमतें देश की जीडीपी को भी प्रभावित करती है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए तेल के दाम में बढ़ोतरी के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। यह एक अच्छी खबर है। पिछले 1 महीने में क्रूड ऑयल की कीमतों में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। इससे भारत का तेल आयात बिल काफी कम हुआ है।

देश में पेट्रोल-डीजल के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 78.05 रुपये प्रति लीटर है। क्रूड ऑयल की कीमतें अब इस लेवल पर हैं कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटा सकती है। बता दें कि भारत अपनी 85 फीसदी से अधिक तेल जरूरत आयात से पूरा करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा