1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर देशवासी न हों पैनिक, इंडियन ऑयल ने कहा- बहुत स्टॉक है हमारे पास

पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर देशवासी न हों पैनिक, इंडियन ऑयल ने कहा- बहुत स्टॉक है हमारे पास

 Written By: Sourabha Suman
 Published : May 09, 2025 11:44 am IST,  Updated : May 09, 2025 11:56 am IST

इंडियन ऑयल ने कहा है कि शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हमें आपकी बेहतर सेवा करने में मदद करें। इससे हमारी सप्लाई लाइनें निर्बाध रूप से चलती रहेंगी।

इंडियन ऑयल की सप्लाई लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। - India TV Hindi
इंडियन ऑयल की सप्लाई लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। Image Source : INDIA TV

पाकिस्तान के साथ जारी भारी तनाव को देखते हुए देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने देशवासियों को पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर स्पष्ट तौर पर कहा है कि इसके लिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। कंपनी ने कहा कि जैसे आप सामान्यतौर पर हमारी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, वैसे ही लेते रहें। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल की तरफ से जारी इस संदेश के बाद लोगों के मन में कोई भी कन्फ्यूजन अब नहीं रहेगा।

शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए अपने संदेश में इंडियन ऑयल ने कहा कि उसके पास पूरे देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और हमारी सप्लाई लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध है। शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हमें आपकी बेहतर सेवा करने में मदद करें। इससे हमारी सप्लाई लाइनें निर्बाध रूप से चलती रहेंगी और सभी के लिए निर्बाध ईंधन पहुंच सुनिश्चित होगी।

कंपनी को तब आना पड़ा सामने

इंडियन ऑयल को देशवासियों के लिए यह संदेश तब देना पड़ा जब सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो की बाढ़ आ गई जिनमें लोगों को ईंधन खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर कतारों में खड़े दिखाया गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया है। फिलहाल दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं और जवाबी कार्रवाई भी चल रही है। 


इंडियन ऑयल की विशालता और क्षमता का आकलन आप ऐसे कर सकते हैं कि कंपनी को सरकार ने महारत्न का दर्जा दिया है। भारत में इसका पेट्रोलियम उत्पादों की मार्केटिंग में कुल हिस्सा 47% और तेल शोधन में 40% है। भारत की कुल 19 ऑयल रिफाइनरीज में से 10 इंडियन ऑयल के स्वामित्व के अधीन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा