1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 15 जुलाई को नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, रेल यात्रियों को करना होगा थोड़ा और इंतजार! जानें रेलवे का नया प्लान

15 जुलाई को नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, रेल यात्रियों को करना होगा थोड़ा और इंतजार! जानें रेलवे का नया प्लान

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jul 14, 2026 10:26 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 10:26 pm IST

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को पहले 15 जुलाई से शुरू करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी तैयारियों को पूरी तरह अंतिम रूप देने के लिए इसे कुछ सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है।

IRCTC की नई वेबसाइट अभी...- India TV Hindi
IRCTC की नई वेबसाइट अभी नहीं होगी लॉन्च Image Source : IRCTC WEBSITE

अगर आप भी 15 जुलाई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के नए रूप, आधुनिक इंटरफेस और नए फीचर्स का इस्तेमाल करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपको थोड़ा और धैर्य रखना होगा। रेलवे सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई से लाइव होने वाली आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का लॉन्च फिलहाल कुछ समय के लिए टल गया है। यानी अब यात्रियों को आईआरसीटीसी के इस बड़े डिजिटल बदलाव के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, वेबसाइट अपग्रेडेशन के इस मेगा प्रोजेक्ट को पूरी तरह सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने में उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लग रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अब इस नए टेक्निकल सिस्टम को पूरी तरह लाइव करने के लिए तीन से चार हफ्तों का और इंतजार करना होगा। रेलवे का नया प्लान यह है कि अब अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में आईआरसीटीसी की इस अपडेटेड और नेक्स्ट-जेनेरेशन वेबसाइट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

क्यों लगी देरी? जानिए क्या है रेलवे का नया प्लान

करोड़ों यूजर्स के ट्रैफिक को संभालने वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपडेट करना एक बेहद कठिन तकनीकी प्रक्रिया है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे प्रशासन जल्दबाजी में नया वर्जन लाइव नहीं करना चाहता, जिससे त्योहारों या व्यस्त दिनों में टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को किसी तकनीकी खराबी का सामना करना पड़े। रेलवे का नया प्लान यह है कि एक्स्ट्रा 3-4 हफ्तों के दौरान इस नए सॉफ्टवेयर और सर्वर क्षमता की लोड टेस्टिंग की जाएगी, ताकि लॉन्चिंग के बाद यात्रियों को बिना किसी रुकावट के सुपरफास्ट टिकट बुकिंग का अनुभव मिल सके।

तब तक कैसे होगी टिकट बुकिंग? यात्रियों पर क्या होगा असर?

इस देरी से आम रेल यात्रियों की रोजमर्रा की टिकट बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जब तक अगस्त में नया वर्जन लॉन्च नहीं हो जाता, तब तक आईआरसीटीसी की मौजूदा वेबसाइट और मोबाइल ऐप पहले की तरह ही सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी नियमित, तत्काल या प्रीयमियम ट्रेनों की टिकटें बुक कर सकते हैं और पीएनआर स्टेटस चेक कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह इंतजार केवल एक बेहतर और बेहद आधुनिक डिजिटल सफर के एक्सपीरिएंस के लिए है।

यह भी पढ़ें- IRCTC कराएगा भगवान शिव के 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन- चेक करें किराया, रूट और बाकी जरूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा