1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जोधपुर सहित 4 एयरपोर्ट जल्द होंगे बंद! फ्लाइट बुक की है तो जरूर जान लें ये बड़ा अपडेट

जोधपुर सहित 4 एयरपोर्ट जल्द होंगे बंद! फ्लाइट बुक की है तो जरूर जान लें ये बड़ा अपडेट

 Published : Mar 19, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 11:18 pm IST

अगर आप इन शहरों के लिए फ्लाइट से सफर की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको खासतौर पर इसकी जानकारी रखनी चाहिए, ताकि समय पर आपके सामने परेशानियां न खड़ी हो जाए।

एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रीगण। (फाइल फोटो)- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रीगण। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

अगर आप आने वाले महीनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले से जांच लेना बेहद जरूरी है। वजह, इस साल रनवे रिपेयर के चलते जोधपुर एयरपोर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट, पुणे एयरपोर्ट और आदमपुर एयर बेस पर अस्थायी रूप से उड़ान सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। news18 की खबर के मुताबिक, यह बंदी भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर चरणबद्ध रनवे रिकरपेटिंग योजना का हिस्सा है। इन एयरपोर्ट्स का इस्तेमाल नागरिक और मिलिट्री-दोनों तरह के डिफेंस के लिए होता है, इसलिए रनवे को हाई टेक्निकल स्टैंडर्ड्स पर बनाए रखना जरूरी है।

एक अधिकारी ने कहा कि कुछ जगहों को बंद करने के लिए पहले ही NOTAMs (हवाई मिशनों के लिए नोटिस) जारी कर दिए हैं, जबकि एयरलाइनों को सरकार की स्लॉट समन्वय प्रक्रिया के जरिए महीनों पहले ही सूचित कर दिया गया था।

जोधपुर एयरपोर्ट पर सबसे पहले असर

जोधपुर एयरपोर्ट पर 29 मार्च से 27 अप्रैल तक लगभग एक महीने के लिए उड़ान संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 मार्च के बाद की बुकिंग पहले ही रोक दी है, जिससे इसका व्यापक असर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

श्रीनगर में चरणबद्ध बंदी

श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगस्त से मध्य अक्टूबर तक हर वीकेंड उड़ानें प्रभावित रहेंगी। इसके बाद 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा।

पुणे और आदमपुर भी होंगे प्रभावित

पुणे एयरपोर्ट पर भी रनवे मरम्मत की योजना है, हालांकि इसकी तारीखों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं, आदमपुर एयर बेस में साल के अंत तक करीब 8 महीने तक बंदी रहने की संभावना है, जो सबसे लंबी अवधि होगी।

यह बंदी क्यों जरूरी है?

इन एयरपोर्ट्स का महत्व काफी ज्यादा है, खासकर सीमांत इलाकों में स्थित होने के कारण। यहां रनवे को फाइटर जेट्स और अन्य रक्षा उड़ानों के अनुकूल बनाए रखना जरूरी होता है, इसलिए समय-समय पर रखरखाव जरूरी है। इस दौरान यात्रियों को कम फ्लाइट्स, रूट में बदलाव और संभावित देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा