1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Mumbai OneTicket: अब मुंबई में बस, ट्रेन, मेट्रो सबका सफर होगा आसान! एक ऐप से घूमिए पूरी मायानगरी; अलग-अलग टिकट लेने का झंझट खत्म!

Mumbai OneTicket: अब मुंबई में बस, ट्रेन, मेट्रो सबका सफर होगा आसान! एक ऐप से घूमिए पूरी मायानगरी; अलग-अलग टिकट लेने का झंझट खत्म!

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 08, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 05:16 pm IST

मुंबई के लोगों के लिए आज का दिन सच में ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबईवासियों को एक बड़ी सौगात दी और Mumbai OneTicket ऐप लॉन्च किया। अब मुंबई में बस, मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनोरेल और नवी मुंबई मेट्रो की सफर करना होगा आसान।

Mumbai OneTicket, Mumbai metro, Mumbai bus service,- India TV Hindi
Mumbai OneTicket हुआ लॉन्च Image Source : ANI AND TWITTER

Mumbai OneTicket: मुंबई के लाखों यात्रियों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए इंटीग्रेटेड कॉमन मोबिलिटी ऐप ‘Mumbai OneTicket’ लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए अब मुंबई के लोग एक ही टिकट से मेट्रो, लोकल ट्रेन, बस, मोनोरेल और नवी मुंबई मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों में सफर कर सकेंगे। यानी अब हर सफर के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की झंझट खत्म।

यह ऐप ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इंटीग्रेटेड डिजिटल नेटवर्क के जरिए अलग-अलग परिवहन सेवाओं को जोड़ता है। OneTicket ऐप मुंबई के यात्रियों को न सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि काफी टाइम भी बचाएगा।

Mumbai OneTicket क्या है?

Mumbai OneTicket एक डिजिटल ट्रैवल ऐप है, जो मुंबई मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेन, नवी मुंबई मेट्रो और बस सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है। इस ऐप की मदद से यात्री एक ही टिकट से अलग-अलग ट्रांसपोर्ट मोड्स में सफर कर सकते हैं। यह ऐप मुंबई मेट्रो लाइन 2A, 7, 1, और 3 (अकाया आत्रे चौक से कफ परेड तक), मुंबई मोनोरेल, नवी मुंबई मेट्रो, मुंबई सबअर्बन रेल, और अलग-अलग नगर परिवहन सेवाओं (बेस्ट, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई ट्रांसपोर्ट) को कवर करेगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • OneTicket ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर से साइन अप करें।
  • स्टेशन का सोर्स और डेस्टिनेशन चुनें।
  • टिकट की संख्या डालें (एक बार में 4 तक टिकट बुक कर सकते हैं)।
  • UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें।
  • पेमेंट सफल होने के बाद QR कोड टिकट मिलेगा, जिसे मेट्रो गेट पर स्कैन करके एंट्री की जा सकेगी।

रियल-टाइम अपडेट्स और सेफ्टी फीचर्स

Mumbai OneTicket ऐप केवल टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है। इसमें यात्रियों के लिए कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे रियल-टाइम ट्रैवल अपडेट, ट्रैफिक देरी की जानकारी, अल्टरनेटिव रूट और आसपास के स्टेशन या जगहों का लोकेशन मैप।

साथ ही एक SOS सेफ्टी फीचर भी शामिल है, जो किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए अलर्ट भेजेगा।

मुंबई मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 (फेज 2B) का भी उद्घाटन किया, जो अचार्य आत्रे चौक से कफ परेड तक फैली हुई है। 33.5 किमी लंबी यह पूरी तरह भूमिगत मेट्रो लाइन अब 27 स्टेशनों के साथ रोजाना लगभग 13 लाख यात्रियों को सेवा देगी। यह लाइन साउथ मुंबई के फाइनेंशियल और प्रशासनिक इलाकों (जैसे RBI, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और मंत्रालय) तक सीधा कनेक्शन प्रदान करेगी।

क्यों जरूरी था यह ऐप?

मुंबई में मेट्रो नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। अलग-अलग ऑपरेटर्स के कारण यात्रियों को हर सफर के लिए अलग-अलग टिकट बुक करनी पड़ती थी, जिससे भ्रम और समय दोनों की बर्बादी होती थी। OneTicket ऐप के जरिए अब यह पूरा प्रोसेस डिजिटल, आसान और इंटीग्रेटेड हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा