1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel price: कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने को तैयार, देश में फिर से महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel price: कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने को तैयार, देश में फिर से महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 12, 2022 02:14 pm IST,  Updated : Jun 12, 2022 02:26 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 122 डॉलर पार पहुंच गया है। यह तेजी यही थमने वाली नहीं है। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, अगस्त से सितंबर महीने तक कच्चा तेल का भाव 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

Hike in crude oil price- India TV Hindi
Hike in crude oil price Image Source : GOOGLE

Highlights

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 122 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े कच्चे तेल के दाम से भारत में भी क्रूड ऑयल महंगा होगा
  • एक दशक के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा क्रूड ऑयल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 122 डॉलर पर पहुंच गया है। यह तेजी यही थमने वाली नहीं अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, अगस्त से सितंबर के महीने तक कच्चे तेल का भाव 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। यानी आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव एक बार फिर से बढ़ सकते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तेजी जारी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। इस सप्ताह कच्चा तेल 122 डॉलर के भाव पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2012 के बाद इस बार क्रूड ऑयल की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल आया है। यानी पिछले 10 साल के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े हुए कच्चे तेल के दाम से भारत में भी क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि भारत में पिछले 3 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए और डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

शहर का नाम पेट्रोल  डीजल 
दिल्ली 96.72 रुपए  89.62 रुपए 
मुंबई 111.35 रुपए  97.28 रुपए 
चेन्नई 102.63 रुपए  94.24 रुपए 
कोलकाता 106.03 रुपए  92.76 रुपए 

दस साल बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचा इंडियन बास्केट का भाव

भारत में कच्चे तेल का दाम एक दशक के बाद अपने उच्च स्तर पर 121 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। लेकिन अभी भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के मुताबिक भारत में क्रूड ऑयल की कीमत 9 जून को 121.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले यह भाव 2012 के फरवरी-मार्च महीने में देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा