1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Hike: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Hike: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 07:35 am IST,  Updated : Mar 23, 2022 11:08 am IST

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Petrol Diesel Price Hike- India TV Hindi
Petrol Diesel Price Hike Image Source : FILE

Highlights

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.67 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.34 रुपये प्रति लीटर

Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का असर दुनिया भर में ईंधन की कीमतों पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों काफी तेज उछाल हुई है। यही वजह है कि देश की सरकारी कंपनियों ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ा दी है। इससे पहले कल भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई थीं।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां अब पेट्रोल का दाम बढ़कर प्रति लीटर 111.67 रुपये और डीज़ल की कीमत 95.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

उधर, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 106.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 100 से ऊपर है। यहां पेट्रोल 102.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.95 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। 

रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा

वहीं रसोई गैस की कीमत में भी कल 50 रुपये का इजाफा किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में बिना सब्सिडी वाले, 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 949.50 रुपये कर दी गई है। एलपीजी की कीमतों में अंतिम बार छह अक्टूबर 2021 को संशोधन किया गया था। वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार नवंबर से स्थिर थीं। एलपीजी की कीमत जुलाई और अक्टूबर 2021 के बीच प्रति सिलेंडर 100 रुपये के करीब बढ़ गई थीं। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती लागत के बावजूद एलपीजी और ऑटो ईंधन, दोनों की कीमतें तब से स्थिर थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा