1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सुबह-सुबह बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, सामने आ गई नई रेट लिस्ट, यहां देखें

सुबह-सुबह बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, सामने आ गई नई रेट लिस्ट, यहां देखें

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 15, 2026 06:33 am IST,  Updated : May 29, 2026 07:03 am IST

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। दिल्ली, मुंबई चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों से ईंधन के नए रेट भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि अब कितने रुपये लीटर महंगा पड़ेगा पेट्रोल और डीजल।

petrol diesel price hiked- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी। Image Source : INDIA TV

देश में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाला है। बता दें कि अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेल की कीमतों में ये इजाफा आज शुक्रवार 5 बजे से लागू हो गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम
दिल्ली 97.77 (+3.00)
कोलकाता 108.74 (+3.29)
मुंबई 106.68 (+3.14)
चेन्नई 103.67 (+2.83)

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

शहर डीजल के रेट
दिल्ली 90.67 (+3.00)
कोलकाता 95.13 (+3.11)
मुंबई 93.14 (+3.11)
चेन्नई 95.25 (+2.86)

 

CNG के दाम भी बढ़ाए गए

पेट्रोल डीजल के बाद दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। यहां भी सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों हुई कीमतों में बढ़ोतरी?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आमलोगों को महंगाई का झटका लगा है। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग और झड़पें जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हुआ लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर समाधान अब तक नहीं निकला। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा बढोतरी हो गई है। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा